---Advertisement---

Makhana Benefits: डायबिटीज से कब्ज तक के लिए रामबाण है मखाने का सेवन, डेली रूटीन में ऐसे करें शामिल

मखाना एक ड्राय फ्रूट होने के साथ कई बीमारियों का इलाज भी करता है. इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम और मैग्निशियम पाया जाता है जो बॉडी को अंदर से मजबूरी देता है. यहां हम इसे खाने के फायदे और खाने के अनोखे तरीके बताने जा रहे हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 30, 2023 7:36 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Makhana Benefits: अच्छी जिंदगी जीने की चाहत हर इंसान के अंदर होती है, मगर केवल कुछ ही लोग इसे हर दिन महसूस करके जी पाते हैं. इसका सबसे पहला मंत्रा हेल्दी शरीर है जिसके बिना सब कुछ बेकार है, जब हम अंदर से अच्छा महसूस करते हैं तब सही मायनों में कामों में फोकस भी कर पाते हैं. शरीर को स्वस्थ रखने वाला एक सुपरफूड मखाना भी है जो एक ड्राय फ्रूट होने के साथ कई बीमारियों का इलाज भी करता है. इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम और मैग्निशियम पाया जाता है जो बॉडी को अंदर से मजबूरी देता है. यहां हम इसे खाने के फायदे और खाने के अनोखे तरीके बताने जा रहे हैं.

इन बीमारियों के लिए कारगर हैं मखाने

मखाना एक सुपरफूड है इसे खाने से शरीर में एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही कई बीमारियों का भी इलाज होता है. डायबटीज और कब्ज के रोगियों को इसे खासतौर पर खाना चाहिए साथ ही यह शरीर में मौजूद टॉक्सींन को दूर स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है. मखाने को वैसे तो ऐसे ही खा सकते हैं मगर सेहत बनाने के लिए इसे इस खास तरीको से भी खाया जा सकता है.

दूध के साथ मखाने का सेवन है फायदेमंद

मखाने को हल्के दूध में डालकर खाना हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छा रहता है. इससे न केवल शरीर को एक्सट्रा कैल्सियम मिलता है बल्कि यह इंसटेंट एनर्जी का भी एक एक अच्छा जरीया है.

घी में फ्राय किए हुए मखाने हैं हेल्दी डाइट

मखाने को घी के साथ फ्राय करने खाया जा सकता है, इससे दोनों के पोषक तत्व मिलकर साथ में एक सुपर डायट बना देते हैं. सुबह की शुरूआत के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.

मखाने की चाट से होगी क्रेविंग शांत

कई लोगों को चटपटा खाने की क्रेविंग होती है ऐसे में उनके लिए मखाने की चाट एकदम परफेक्ट रहती है. यह हेल्दी होने के साथ आपको टेस्टी भी लगेगी साथ ही इसमें प्याज, टमाटर जैसी कई सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Leave a Comment