---Advertisement---

Male Fertility: ज्यादा फोन चलाने के चक्कर में बच्चे की चाहत रह सकती है अधूरी! जानिए कैसे रखें ख्याल

Male Fertility: मोबाइल फोन का अगर आप भी करते हैं ज्यादा इस्तेमाल तो सचेत होने की है जरूरत क्योंकि इससे मेल इनफर्टिलिटी के चांस बढ़ सकते हैं और आपको इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2024 5:39 अपराह्न

Male Fertility
Follow Us
---Advertisement---

Male Fertility: यह सच है कि लाइफस्टाइल में कई चीजों की वजह से मेल फर्टिलिटी पर असर पड़ता है और इसी में से एक है स्मार्टफोन का इस्तेमाल। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि लंबे समय तक स्मार्टफोन का यूज करने की वजह से मेल फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। अगर आप भी फोन का कर रहे हैं ज्यादा इस्तेमाल तो आज ही उस पर काम करने की बहुत जरूरत क्योंकि यह मेल फर्टिलिटी को प्रभावित करने की सबसे बड़ी वजह बन सकती है वह भी कैसे आइए जानते हैं।

प्रभावित करता है स्पर्म काउंट

अगर मेल फर्टिलिटी की बात करें तो स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से पुरुषों के शुक्राणु पर प्रभाव पड़ जाते हैं। कहा जाता है कि यह शुक्राणुओं के लिए जरूरी हार्मोन और एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं मोबाइल फोन से तरंगों का उत्सर्जन होता है जिसकी वजह से शुक्राणुओं की संख्या में भी कमी हो सकती है। ऐसे में मेल फर्टिलिटी को प्रभावित करने के लिए यह कारण काफी है। जरूरी है कि आप मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करें ताकि इस तरह की परेशानी भविष्य में आपके साथ ना हो।

मेल इनफर्टिलिटी की वजह बन सकती है ये

मेल इनफर्टिलिटी की बात हो रही है तो मोबाइल फोन के इस्तेमाल ज्यादा करने की वजह से आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है लेकिन आप इसका खास ख्याल रख सकते हैं। स्पर्म काउंट की स्थिति सुधर सकती है और आपकी पिता बनने की चाहत भी पूरी हो सकती है।

इस तरह रखें खुद का ख्याल

  • स्पर्म हेल्थ का ख्याल रखने के लिए रात में काम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद ले क्योंकि यह आपकी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए उपाय है।।
  • आप मोबाइल फोन का सीमित इस्तेमाल करें और इसके रेडिएशन से रात में खुद को दूर रखें।
  • रात में सोने के समय को भी तय कर ले क्योंकि इससे आपको फायदे मिलेंगे। सोने के समय में अनियमितता भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है।
  • शायद आपको पता ना हो लेकिन पॉकेट में फोन रखने से स्पर्म काउंट में कमी हो सकती है इसलिए जहां तक हो सके पॉकेट में फोन रखने से परहेज करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026