---Advertisement---

High BP ही नहीं Low Blood Pressure भी हो सकता है जानलेवा, बचने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

Low Blood Pressure: सभी लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं। मगर, शरीर में ब्लड सरकुलेशन सही से न हो तो आप बीपी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। आपको बता दें, ब्लड प्रेशर हाई हो या लो इन दोनों परिस्थितियों में आपको अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए। शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 2, 2023 10:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Low Blood Pressure: सभी लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं। मगर, शरीर में ब्लड सरकुलेशन सही से न हो तो आप बीपी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। आपको बता दें, ब्लड प्रेशर हाई हो या लो इन दोनों परिस्थितियों में आपको अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो कुछ खाने की चीजों से परहेज करना शुरू कर देना चाहिए। आपको बता दें हाई ब्लड प्रेशर जानलेवा हो सकता है। इससे व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर अब घबराने की जरुरत नहीं है हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे जिससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल संतुलित हो जाएगा।

1. नमक से न करें परहेज

जो लोग नमक खाने से परहेज रखते हैं वो लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर लो रहने पर आपको नमक का सेवन सही रूप से करना होगा। खाने में नमक की मात्रा सही होनी चाहिए तभी आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहेगा। इसके अलावा आप नमक चीनी और पानी का सेवन कर सकते हैं।

Also Read: Arthritis: अब सर्दियों में नहीं होना होगा परेशान, इन 5 चीजों से मिलेगी जोड़ों के दर्द से राहत

2. तुलसी के पत्ते का करें सेवन

तुलसी का पत्ता हमारे सेहत को कई तरह से फिट रखता है। आपको हर रोज 4 से 5 तुलसी के पत्ते खाने शुरू कर देना चाहिए। तुलसी में मौजूद पोटैशियम, मैग्निशियम एवं विटामिन सी के गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। इससे आप लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित नहीं होंगे।

3. कॉफी और चाय से बीपी होता है कंट्रोल

अगर आप कॉफी या चाय पीते हैं तो आपके लिए ब्लड प्रेशर में इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। जब आपको बीपी लो महसूस होने लगे तो आप कॉफी या चाय पी लिया करें। इससे आपका लो ब्लड प्रेशर नियंत्रण में आ सकता है।

4. खुद को रखें हाइड्रेट

अगर आपके शरीर में ब्लड प्रेशर की मात्रा कम रहती है तो आपको हर रोज 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। ब्लड प्रेशर से बचने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इसके अलावा भीगा हुआ बादाम भी खाना चाहिए।

Also Read: Rishabh Pant के कार एक्सीडेंट के बाद CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, इलाज का खर्च उठाएगी Uttarakhand सरकार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026