---Advertisement---

Nutrition for kids: इन 5 सुपरफूड को करें बच्चों के डाइट में शामिल, घोड़े से भी तेज दौड़ेगा दिमाग

Nutrition for kids: बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। इसका ख्याल बचपन में ही रखा जा सकता है। बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास बचपन से ही होता है। इसके लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत ज्यादा ही जरूरी है। बेहतर डाइट और लाइफस्टाइल से ही आप अपने बच्चे के दिमाग को तेज बना सकते ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 16, 2023 2:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nutrition for kids: बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। इसका ख्याल बचपन में ही रखा जा सकता है। बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास बचपन से ही होता है। इसके लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत ज्यादा ही जरूरी है। बेहतर डाइट और लाइफस्टाइल से ही आप अपने बच्चे के दिमाग को तेज बना सकते हैं। इसलिए कुछ चीजें ऐसी हैं जिसका ख्याल आपको बेहतर ढंग से रखना होगा।

इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताएंगे जिसे डाइट में शामिल कर आपके बच्चे का शारीरिक और मानसिक ग्रोथ होगा। तो आइए जानते हैं बच्चे के विकास के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है।

1. दूध दही और पनीर है बेहद जरूरी

बच्चे के बेहतर विकास के लिए दूध, दही और पनीर बेहद जरूरी है। बता दें, ये प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स का सबसे बेहतर स्रोत है। इसके सेवन से बच्चों का मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से विकास होता है। इसके अलावा दूध के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। वहीं दांतों के विकास के लिए भी दूध बेहद जरूरी है।

2. ब्रॉकली को करें डाइट में शामिल

बच्चों के विकास के लिए ब्रॉकली बहुत जरूरी है। इसमें पौष्टिक तत्वों का खजाना है। ब्रॉकली में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और फोलिक एसिड जैसे गुण मौजूद हैं। इसे आप सलाद के रूप में भी ब्रॉकली बच्चों को खिला सकते हैं। इसके अलावा सब्जी या पुलाव में भी शामिल कर सकते हैं। ये बच्चे के विकास के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

3. ओट्स से होता मानसिक विकास

मानसिक विकास के लिए ओट्स बहुत जरूरी है। ओट्स फाइबर सहित विटामिन्स और मिनिरल्स का खजाना है। इसके सेवन से बच्चों का मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होता है। इसलिए बच्चों को ओट्स का नाश्ता दें।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

4. प्रतिदिन एक अंडा है बेहद जरूरी

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। ये कहावत तो आपने सुना ही होगा। आज से ही अपने बच्चे के डाइट में अंडे को शामिल करें। इसमें पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं ये कई चीजों के लिए रामबाण है। इसलिए बच्चों को रोज एक अंडा खिलाना बहुत जरूरी है। इससे मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होगा।

5. ड्राई फ्रूट्स है पौष्टिक तत्वों का खजाना

सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत जरूरी है। इसलिए बच्चों को ड्राई फ्रूट्स जरूर खिलाएं। ये पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद हैं जिसके सेवन से बच्चों का विकास होता है। इसलिए इन चीजों को बच्चों के डाइट में जरूर शामिल करें।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026