---Advertisement---

Pain In Legs And Calfs: लगातार दर्द से हैं परेशान तो ना करें इग्नोर, जानिए वजह और क्या है इसका इलाज

Pain In Legs And Calfs: पैरों में दर्द से हैं परेशान तो जानें वजह और इससे बचाव के उपाय, जरूर आएंगे काम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं कोई गलती जो आपके पैरों के लिए है भारी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2024 12:49 अपराह्न

Pain In Legs And Calfs
Follow Us
---Advertisement---

Pain In Legs And Calfs: पैरों और पैरों की पिंडलियों में दर्द से कई लोग परेशान रहते हैं। दिनभर की थकान के बाद और स्ट्रेस की वजह से तो कभी कुछ अन्य वजह से आपकी टांग और उसके निचले हिस्से यानी पिंडली में दर्द महसूस होता है। आमतौर पर तेल या फिर कोई भी दवा लगाकर इससे राहत महसूस करते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यह होता क्यों है। इसके क्या कारण होते हैं ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेरावत ने पैर और पिंडलियों में दर्द के 5 बड़े कारण का खुलासा किया है। आइए देखते हैं आखिर क्या कह रही हैं एम्स दिल्ली की DM न्यूरोलॉजी।

दर्द के हो सकते हैं ये वजह

एक्सरसाइज- काफी दिन तक बिना एक्सरसाइज के रहने के बाद अगर आपने हेवी एक्सरसाइ किया है तो भी आपको पैर या फिर पिंडलियों में दर्द हो सकते हैं।

विटामिन की कमी- इसका एक और कारण विटामिन की कमी भी है। विटामिन B12 और विटामिन बी की कमी विटामिन D की कमी भी इस सिंपटम में से एक है जो आपके पैरों में दर्द का एक बड़ा कारण है।

मिनरल्स- आयरन, जिंक और मैग्नीशियम की कमी अगर बॉडी में है तो भी आपके पैरों या पिंडलियों में दर्द हो सकता है।

डिहाईड्रेशन- अगर आप 24 घंटे में दो से तीन लीटर पानी सेवन नहीं कर रहे हैं जो कि आमतौर पर लोगों को करनी चाहिए। इतने पानी की जरूरत 24 घंटे में ज्यादातर लोगों को होती है। इसकी वजह से नस पर नस चढ़ना, क्रैंप्स, पैरों में दर्द होना यह सब आपको आ सकते हैं।

नस से संबंधित दर्द- साइटिका का दर्द बहुत ही खतरनाक दर्द होता है जो कमर से लेकर पैर तक की तरफ जाता है लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं इसकी वजह से पिंडलियों में दर्द होते हैं।

इस तरह करें बचाव

हाइड्रेशन को बेहतर रखें। समय-समय पर पानी पिए ताकि आप खुद को डिहाइड्रेटेड ना कर सके। वहीं विटामिन डी और B12 के लिए टेस्ट करवाए और अगर कम है तो सप्लीमेंट्स जरूर ले। तीसरा आयरन और मैग्निशियम डिफिशिएंसी भी ध्यान दें और अगर कम है तो डॉक्टर से जरूर मिले और सबसे जरूरी है कि अपने नस के रिलेटेड समस्याओं के लिए न्यूरोलॉजिस्ट से जरूर मिलें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026