---Advertisement---

Papaya Seeds Benefits: पपीते के बीजों में छिपे हैं सेहत से जुड़े कई राज़, कैंसर जैसे रोगों में भी है लाभकारी

Papaya Seeds Benefits: पपीता हमारे शरीर के लिए जितना असरदार होता है उससे कहीं ज़्यादा असरदार इसके बीज होते हैं। इसके बीजों में कई ऐसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से कैंसर जैसी बिमारी तक को दूर रखने में मददगार होते हैं।

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 28, 2023 7:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Papaya Seeds Benefits: वज़न घटाने के लिए पपीता खाना बहुत ही फ़ायदेमंद माना जाता है। यह एक ऐसा फल है जो स्किन के साथ-साथ स्वास्थ संबंधी दिक़्क़तों को भी दूर करता है। वहीं पपीता खाने के तो कोई लाभ हैं जिनके बारे में सभी जानते होंगे। मगर क्या आपको पता है कि पपीते की तरह इसके बीज भी कई गुणों से भरपूर होते हैं? शायद नहीं! ऐसा इसीलिए क्योंकि ज़्यादातर लोग पपीते खाने के फ़ायदे बताते हैं मगर इसके बीजों में छिपे राज़ को कोई उजागर नहीं करता। इसी को देखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि पपीते के बीज कितने गुणकारी होते हैं। तो आइये इसके फ़ायदों के बारे में जानते हैं। 

कम होता शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 

पपीते के बीज में कई तरह के फ़ाइबर होते हैं, जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में काफ़ी असरदार माने जाते हैं। इसके बीच फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं जो शरीर से ख़राब कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद करते हैं। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा नहीं और सामान्य बना रहेगा। 

पीरियड्स के जुड़ी समस्याओं का है इलाज 

अगर आपको पीरियड्स से जुड़ी कोई भी समस्या है तो उसके लिए पपीते के बीज खाना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पपीते के बीजों में कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन को नियंत्रित करता है। इतना ही नहीं पपीते के बीज पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी काफ़ी हद तक कम कर सकते हैं।

गठिया की सूजन से मिलता है निजात

जैसा कि हमने आपको बताया कि पपीते के बीजों में कई तरह के फ़ाइबर होते हैं, लेकिन इनके साथ ही इनमें विटामिन सी, एल्कसाइड, फ्लेवोनोइड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व गठिया की बिमारी में होने वाले दर्द और सूजन दोनों को कम करते हैं। 

कैंसर को रखता है दूर

आजकल भारत के ज़्यादातर लोग कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। यह हुआ भी कैंसर होने का डर है तो आप पपीते के बीजों को रोज़ाना पीस कर अपने जूस या खाने में मिलाकर खाएं। पपीते के बीजों में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह के कैंसर से चाहते हैं। 

क़ब्ज़ की समस्या करता है कम 

यदि आपका पाचन तंत्र कमज़ोर है और आपको इसकी वजह से जैसी बीमारी हो गई है तो इसके लिए रोज़ाना पपीते के बीज खाने की आदत डाल लीजिए। पपीते के बीजों में कार्पेन होता है जो पेट से कीड़े और बैक्टीरिया का सफ़ाया करता है और शरीर को क़ब्ज़ जैसी बीमारी से दूर रखता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Leave a Comment