---Advertisement---

Satish Kaushik Death: अचानक हो रही है लोगों की Heart Attack से मौत, दिल को फिट रखने के लिए आज से ही अपनाएं ये टिप्स

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे। इनकी मौत 66 की ही उम्र में हार्ट अटैक के कारण हो गई। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसे फॉलो कर दिल की स्वस्थ रखा जा सकता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 9, 2023 3:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर की मौत 66 की उम्र में हार्ट अटैक से हो गई। इनके निधन के बाद से पूरे बॉलीवुड में शोक का माहौल है। आपको बता दें, एक्टर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। वहीं आज के समय में भी कई सारे लोगों की जान कभी भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो रही है।

वहीं कई बार देखने को मिलता है कि नाचते और गाते हुए युवा की सांसें भी हार्ट अटैक से थम रही है। इस गंभीर स्थिति में सभी व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं अपने दिल को स्वस्थ रहने की भी जरूरत है। इस स्थिति में हम आपको कुछ टिप्स इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप खुद को फिट एंड फाइन रख सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे हार्ट अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाएगा। तो आइए जानते हैं।

हेल्दी डाइट है बेहद जरूरी

दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करना बहुत जरूरी है। इसलिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को निश्चित रूप से शामिल करें। इसके अलावा पौष्टिक तत्व युक्त फलों को शामिल करें। इससे शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है।

नियमित रूप से करें एक्सरसाइज

किसी भी बीमारी को हराने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा फिट रहने के लिए भी एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। इससे दिल की बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

स्ट्रेस लेने से बचें

दिल को स्वस्थ रखने के लिए खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए दिमाग की शांति भी बहुत जरूरी है। जब तक आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे तब तक आप खुद को फिट नहीं रख सकते हैं। इसलिए स्ट्रेस और टेंशन लेने से बचें। इसका असर दिल पर बहुत गंदा पड़ता है। वहीं हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।

Also Read: Fake Cough Syrup: मार्किट में मिल रही नकली कफ सिरप कर सकती है आपके किडनी-लिवर को डैमेज, इस तरह पहचानें नकली और असली में अंतर

नशीले पदार्थों से रहें दूर

दिल की बीमारी से निजात पाने के लिए और दिल को हेल्दी रखने के लिए नशीले पदार्थों से दूर रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए अधिक धूम्रपान न करें। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को स्मोकिंग करने से बचना है। वरना स्थिति खराब हो जाती है।

नियमित रूप से करवाएं चेकअप

कुछ कुछ समय पर डॉक्टर से मिलना और चेकअप करवाना बहुत जरूरी होता है। ये फिटनेस का सबसे बड़ा मूलमंत्र है। इससे कोई भी बीमारी शरीर में नहीं बढ़ सकती है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें।

Also Read: EPFO Interest Rate: नौकरीपेशा लोगों को लगने वाला है बड़ा झटका, EPF की ब्याज दरों में इस महीने से हो सकती है और कटौती

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026