---Advertisement---

सिंगर केके की Myocardial Infarction के कारण हुई थी मौत, जानें इस बीमारी से खुद को कैसे रखें Safe

Myocardial Infarction: कुछ समय पहले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की मौत कोलकाता में परफॉरमेंस के दौरान हो गई थी। इस घटना ने सबको अचंभित कर दिया। बता दें, उस समय केके के मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मगर जब केके की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो उसमे डॉक्टर्स ने मयोकार्डियल ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 28, 2023 3:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Myocardial Infarction: कुछ समय पहले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की मौत कोलकाता में परफॉरमेंस के दौरान हो गई थी। इस घटना ने सबको अचंभित कर दिया। बता दें, उस समय केके के मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मगर जब केके की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो उसमे डॉक्टर्स ने मयोकार्डियल इंफार्क्शन मौत का कारण बताया।

इस बीमारी के कारण परफॉरमेंस के दौरान ही केके के हार्ट में ब्लड पंप होना बंद हो गया था। इसके कारण उनके धमनियों में ब्लॉकेज हो गई थी और हार्ट में ब्लड की पंपिंग भी बंद हो गई। इसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और तुरंत मौत हो गई।

इसलिए अब सवाल उठता है कि ये बीमारी क्या है? इस बीमारी के क्या लक्षण हैं तो आइए जानते हैं।

जानें क्या है मयोकार्डियल इंफार्क्शन (Myocardial Infarction)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मयोकार्डियल इंफार्क्शन एक हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में हार्ट की मांसपेशियों से रक्त की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती है। इसके कारण दिल की मांसपेशियों में सही ढंग से ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं होता है। इससे व्यक्ति के मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक की समस्या काफी बढ़ सकती है। ये बीमारी 35 से 55 उम्र के लोगों में अधिक देखी गई है।

जानें इस बीमारी का क्या है कारण

ये समस्या रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण होता है। इससे मांसपेशियों में काफी नुकसान झेलना पड़ता है। इसमें व्यक्ति को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी के कई सारे कारण हैं। इसके कारण इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना
  • ब्लड प्रेशर का हाई रहना
  • खराब लाइफस्टाइल
  • मोटापा है सबसे बड़ा कारण
  • कोरोनरी आर्टरी डिजीज
  • धूम्रपान और शराब का नियमित सेवन करना
  • डाइट का खराब होना
  • ब्लड शुगर का नियमित बढ़े रहना

Also Read: Ectopic Pregnancy से जुड़े इन लक्षणों को महिलाएं भूलकर भी ना करें इग्नोर, ऐसे केस में इस तरह से करें उपचार

जानें इस बीमारी का क्या है लक्षण

किसी भी बीमारी से बचने के लिए उसके लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर इन परेशानियों पर शुरुआती दिनों में ध्यान नहीं दिया जाए तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर न करें।

  • बार-बार चक्कर और कमजोरी आना
  • सीने में दर्द होना
  • बेचैनी और घबराहट होना
  • हाथ और पांव में दर्द होना
  • खूब ठंड लगना
  • खूब पसीना आना
  • उल्टी होना
  • जी मिचलाना

जानें इस बीमारी से बचने के तरीके

स्वस्थ रहने के लिए और हार्ट की बीमारी से बचे रहने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे रूटीन को बताएंगे जिसे अपनाकर आप इस गंभीर बीमारी से बचे रह सकते हैं तो आइए जानते हैं।

1. बीमारी से बचने के लिए हेल्दी डाइट को फॉलो करें। स्वस्थ रहने के लिए ये बहुत जरूरी है।

2. डाइट में पौष्टिक तत्व युक्त भोजन और शामिल करें। इसके अलावा हेल्दी ड्रिंक और फ्रूट्स का भी नियमित रूप से शामिल करें।

3. प्रतिदिन नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करें।

4. डॉक्टर से नियमित चेकअप करवाते रहें। अगर आप किसी भी बीमारी से परेशान हैं तो डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

Also Read: शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eye Health

जुलाई 16, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026