---Advertisement---

Skin Care: शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह ने पूछा स्किन के लिए 3 हेल्दी फूड, डाइटिशियन ने दिया ये जवाब

Skin Care: अपने चेहरे का खास ख्याल रखने के लिए आइए जानते हैं डाइटिशियन ने विनीता सिंह के साथ इंटरव्यू में क्या कहा और किन-किन फूड्स का सेवन कर आप चेहरे के चमक को बरकरार रख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2026 6:15 अपराह्न

Skin Care
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care: आपके चेहरे की खूबसूरती इस बात पर डिपेंड करती है कि आप इसका ख्याल किस तरह से रहते हैं। निश्चित तौर पर यह आपके लिए काफी अहम भूमिका निभाती है। अगर आप भी उस लिस्ट में है जो हजारों पार्लर में खर्च नहीं कर सकते तो आपके लिए सुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर विनीता सिंह ने टॉप डाइटिशियन से वह 3 फूड्स के बारे में पूछा है जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है। खास बात यह है कि आप अपनी रोजमर्रा के जीवन में भी इन तीनों चीजों का इस्तेमाल करते हैं और यह आपके स्किन के लिए रामबाण से कम नहीं है।

हेल्दी स्किन के लिए आंवले के हैं अपने फायदे

विनीता सिंह को डाइटिशियन बताती है कि आंवला का इस्तेमाल आप दिन में एक या दो जरूर करें। यह स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। अगर आंवले की बात करें तो डॉक्टर कहती है कि आप सीजन में इसे स्टोर करके रख ले। अचार या फिर मोरब्बे बनाकर ले सकते हैं। बता दें कि आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है जो त्वचा को चमकदार और दाग-धब्बे रहित बनाने में मदद करता है। कोलाजन बढ़ाकर स्किन को टाइट करने के साथ पिगमेंटेशन कम करता है और मुंहासों को कम करने में भी बहुत मददगार है।

Skin Care के लिए जानें हल्दी के फायदे

डाइटिशियन ने बताया कि किचन में रखी हुई हल्दी भी आपके स्किन के लिए काफी अहम है। इससे ना सिर्फ सूजन कम होता है बल्कि आपकी स्किन में चमक लाने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो काले धब्बे कम करने के साथ-साथ एंटी एजिंग के लिए फायदेमंद होता है।

फ्लैक्स सीड्स हेल्दी स्किन के लिए काफी

विनीता सिंह के साथ बात करते हुए डाइटिशियन ने फ्लेक्स सीड्स को हेल्दी स्किन के लिए रामबाण होता है। मोरिंगा के सामने फ्लेक्स सीड्स को तवज्जो देते हुए बताया गया कि इसमें ओमैगा की मात्रा होती है जो आपकी स्किन के लिए काफी अहम होता है।

ऐसे में आप अपनी स्किन की केयर करने के लिए इन तीनों चीजों का सेवन कर सकते हैं जो डाइटिशियन अप्रूव है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026