---Advertisement---

Stomach Ulcer: पेट में अल्सर होने के ये हैं प्रमुख लक्षण, अगर किया अनदेखा तो पड़ जाएंगे लेने के देने

आज के समय में बाहर की चीजों के सेवन लोगों को अल्सर जैसी बीमारी हो रही है। इसके लिए जरूरी है की यहां बताई गई चीजों का ध्यान रखें।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 15, 2023 11:44 अपराह्न | Updated: अप्रैल 16, 2023 2:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Stomach Ulcer:  पेट में दर्द, कब्ज, गैस आदि तरह की समस्या से आज के समय में काफी लोग परेशान है। पहले तो लोग इन बीमारियों को हल्के में लेकर नजरंदाज कर देते हैं लेकिन धीरे – धीरे ये बीमारी कई बड़े रोगों का कारण बन जाती है। अगर आप समय रहते इसका इलाज नहीं करते हैं तो यह अल्सर का रूप ले लेता है। शुरुआती दिनों में अल्सर के बारे में नही पता चलता है लेकिन धीरे – धीरे ये आपके शरीर को कमजोर कर देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अल्सर क्या है ?

आखिर क्या है अल्सर

डॉक्टर बताते है कि अल्सर एक तरह का घाव है जो हमारी पेटों में होता है। इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति कमजोर होने लगता है। भोजन का पाचन सही तरीके से न होने की वजह से ये अल्सर होता है। अल्सर ज्यादातर हमारी छोटी आंत को नुकसान पहुंचाता । इसकी वजह से पेट के अंदर घाव होने लगता है। सीधे शब्दों में अगर समझाए तो बैक्‍टीरियल इन्फेक्‍शन ही है जो अल्सर को जन्म देता है।

क्या है अल्सर के लक्षण

डॉक्टर बताते हैं कि गलत तरीके से खानपान की वजह से पेट में एसिड बन जाता है। यह एसिड ऊपर की तरफ फूड पाइप में जाता है और इसकी वजह से ही हमारे सीने में जलन होने लगती है । इसके साथ – साथ लोगों का पेट फूलने पर भी इसकी वजह से समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को बार – बार उल्टी आ रही है तो यह भी अल्सर के लक्षण हो सकते हैं।

नशीली चीजों के सेवन से

अल्सर अक्सर ऐसे व्यक्तियों को होता है जो ज्यादा नशीली दवाएं या फिर धूम्रमान ज्यादा करते हैं। इसकी वजह से पेट में घाव हो जाता है जो अल्सर जैसी बीमारी को जन्म देता है।

ये भी पढ़ें: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

दर्द की दवाई का ज्यादा सेवन

कुछ लोग शरीर में थोड़ा भी दर्द होता है तो तुरंत दर्द की दवाई खाने लगते है। ऐसे लोगों को अल्सर की समस्या हो सकती है। इसलिए जब भी शरीर में दर्द हो तो डॉक्टर के पास जाए।

मसालेदार चीजों का अधिक सेवन

अल्सर ऐसे व्यक्तियों को भी ज्यादा होता है जो मसालेदार चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं। इसलिए अगर आप भी बाहर की चीजें या फिर घर के खाने में मसाले का अधिक प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं।

ये भी पढ़ें: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026