---Advertisement---

Summer Food: गर्मियों में खुद को कूल रखने के लिए खाएं दही से बनी ये चार चीजें, दिखेगा लाजवाब असर

Summer Food: गर्मियों में लू से खुद को बचाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए दही का सेवन जरुरी है। आप दही से बनी कुछ चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपको खाने के साथ अलग टेस्ट देने में कारगर है और आप इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें खीरे और प्याज मिला सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2023 8:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Summer Food: गर्मियां आते ही शरीर को प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम की जरुरत होती है। इस मौसम में शरीर के लिए तरल पदार्थ और हल्के भोजन की आवश्यकता होती है। ऐसे में गर्मियों में लोग अधिक ठंडे पेय पीते हैं और बहुत अधिक ठंडा खाना खाते हैं। हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका कूलिंग इफेक्ट दमदार होता है और जिनका गर्मियों में अधिक मात्रा में सेवन किया जा सकता है। इन्हीं चीजों में से एक है दही। गर्मियों में नियमित रूप से दही का सेवन करने से शरीर को ठंडा रखने और सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आप अगर दही खाना चाहते हैं तो गर्मियों में इस तरह से इसका सेवन कर सकते हैं।

दही में काला नमक मिलाकर खाएं

जब आप दही और काला नमक एक साथ खाते हैं तो पाचन क्रिया बहुत बेहतर होती है। यह आपके शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में आप गर्मियों में इसका सेवन निश्चित तौर पर कर सकते हैं।

Also Read: Women Health Tips: बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं इन टिप्स को करें फॉलो नहीं तो स्थिति हो सकती है खराब!

लस्सी बनाकर पी सकते हैं आप

लस्सी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जो गर्मी के मौसम में आपको कूल रहने में मदद कर सकती है। यह गर्मियों में आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। आप मीठी लस्सी और नमकीन लस्सी बनाकर पी सकते हैं।

रायते का करें सेवन

रायता एक दही का बना व्यंजन है जो आपके पेट के लिए अच्छा होता है और यह फटाफट बन जाता है। यह आपको खाने के साथ अलग टेस्ट देने में कारगर है और आप इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें खीरे और प्याज मिला सकते हैं। ये आपको गर्मियों में ठंडा रखने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि कच्चा प्याज खाने से आपको हीट स्ट्रोक नहीं होगा।

छाछ का करें सेवन

अगर आप गर्मियों से राहत पाना चाहते हैं तो दही से बनी छाछ पीनी चाहिए। गर्मी से ठंडक पाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। आप घर में आसानी से छाछ बनाकर पी सकते हैं।

Also Read: Ramadan 2023: इस दिन से शुरू होगा रमजान का पाक महीना, जानें सेहरी और इफ्तार का समय 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026