---Advertisement---

Women Health Tips: बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं इन टिप्स को करें फॉलो नहीं तो स्थिति हो सकती है खराब!

बढ़ती उम्र के साथ खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। वरना कई गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए आज से ही इन चीजों का रखें ध्यान।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 22, 2023 4:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Women Health Tips: सभी लोगों की ख्वाहिश स्वस्थ और फिट रहने की होती है। मगर बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति में खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, महिलाओं को 40 की उम्र के बाद खुद के सेहत का ध्यान काफी बेहतर ढंग से रखने की जरूरत है। वरना कई गंभीर बीमारियां से आप परेशान हो सकती हैं। इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप करवाएं और खुद को फिट रखने के लिए कुछ टिप्स तो फॉलो करें। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं 40 के बाद किन बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

बता दें, महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ मेनोपॉज के काफी करीब होती हैं। इस स्थिति में अपने खान पान से लेकर डेली रूटीन पर काफी ध्यान देने की जरूरत है।

40 के बाद होती गठिया की समस्या

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को कैल्शियम युक्त भोजन को डाइट में शामिल करने की जरूरत है। कैल्शियम स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं 40 की उम्र के बाद गठिया होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसमें महिलाओं को भयंकर जोड़ों के दर्द की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं इस बीमारी का इलाज समय पर करवा लिया जाए तो बेस्ट है वरना काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज हो सकता है खतरनाक

डायबिटीज बेहद खतरनाक बीमारी है। इसका खतरा अक्सर 40 की उम्र के बाद बढ़ जाता है। इसलिए महिलाओं को शुरुआती दिनों से ही खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं इसके कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वरना काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

यूरिन इन्फेक्शन का बढ़ रहा खतरा

बढ़ती उम्र के साथ साथ शरीर में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। वहीं कई सारी नसें भी शरीर की कमजोर होने लगती है। इसके कारण महिलाएं दूसरों के अपेक्षा अधिक यूरिन इन्फेक्शन का शिकार हो जाती हैं। इसलिए खुद को फिट रखने की जरूरत है।

Also Read: Flipkart Sale: 31% के भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं LG का Microwave Oven, मौका निकलने पर पछताएंगे

इन चीजों पर दें खास ख्याल

बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को डाइट में शामिल करें।

खूब पानी पिएं।

डाइट में मल्टी विटामिन्स युक्त भोजन को शामिल करें।

समय समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

Also Read:Ramadan 2023: इस दिन से शुरू होगा रमजान का पाक महीना, जानें सेहरी और इफ्तार का समय 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Stomach Gas Solution

मई 12, 2026