---Advertisement---

विटामिन और कैल्शियम सहित इन Supplements को लेने से पहले जान लें सही समय, गलती करने से भुगतना पड़ेगा खामियाजा

Supplements: सप्लीमेंट्स लेने से पहले जान ले क्या है सही समय, एक भी गलती हो सकता है आपके लिए नुकसानदायक, जानिए क्या है पूरी खबर

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2024 6:19 अपराह्न

Supplements
Follow Us
---Advertisement---

Supplements: हम अपनी डाइट के अलावा डॉक्टर की सलाह के बाद सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। कभी-कभी विशेष परिस्थिति में सप्लीमेंट शरीर के लिए जरूरी हो जाते हैं लेकिन कुछ लोग सप्लीमेंट्स लेने को लेकर गलती कर जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप जान ले कि कब किस सप्लीमेंट्स को लेने से शरीर को मिलेंगे फायदे क्योंकि बेटाइम अगर आप इनका सेवन कर रहे हैं तो यह आपको कोई फायदा नहीं पहुंचाता है। लोग आयरन से लेकर मैग्नीशियम और विटामिन तक की कमी को पूरा करने के लिए कभी कभार सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे में यह खबर सिर्फ आपके लिए है।

किस सप्लीमेंट्स को लेने के लिए है कौन सा टाइम

मैग्नीशियम

अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है और आपको डॉक्टर ने सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी है तो जान ले कि बेड पर जाने के समय इसका सेवन करें।

विटामिन बी

अगर आपमें विटामिन बी की कमी है तो आप इसे लेने के लिए सुबह का समय चुने। आप जितनी सुबह हो सके इस दवाई को ले जब आप खाली पेट हो तभी इसका फायदा मिलेगा।

विटामिन D3

आप इस सप्लीमेंट्स को भी सुबह ब्रेकफास्ट के बाद ले सकते हैं लेकिन इसके साथ आपको हेल्दी फैट्स लेने की जरूरत है ताकि इसका असर आप पर हो।

विटामिन सी

अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आप सुबह या फिर दोपहर में खाने के साथ या फिर खाने के बिना भी इसका सेवन कर सकते हैं।

कैल्शियम

कैल्शियम की कमी है और आप कैलशियम सप्लीमेंट लेने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए सही समय सुबह नाश्ता करने के बाद है। लेकिन आप दिन में भी ले सकते हैं

जिंक

आपका पेट खराब हो सकता है। अगर आप जिंक का सेवन खाने के तुरंत बात करते हैं इसलिए खाली पेट इसे लेने की सलाह दी जाती है। चाहे तो आप इसे सुबह या दोपहर को ले सकते हैं लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद इसे लेने से परहेज करें।

आयरन

आप आयरन का सेवन सुबह या फिर दिन में कभी भी खाने से पहले कर सकते हैं। अगर इसकी वजह से आपका जी मचला रहा है तो आप इसका सेवन खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026

Cervical Cancer

फ़रवरी 25, 2026