---Advertisement---

Teeth Whitening Tips: इन खास टिप्स से पाएं चमकदार और खूबसूरत दांत, आपकी स्माइल को मिलेगा एक्स्ट्रा कॉन्फिडेंस

Teeth Whitening Tips: खूबसूरत सफेद दांत हर किसी की चाहत होती है। यह आपको सुंदर और अधिक आत्मविश्वासी बनाने में कारगर है। लेकिन अगर आपके दांत पीले हैं तो यह आपके स्टाइल को खराब कर देता है। लोग अपने दांतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वे नाकामयाब होते हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2023 5:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Teeth Whitening Tips: खूबसूरत सफेद दांत हर किसी की चाहत होती है। यह आपको सुंदर और अधिक आत्मविश्वासी बनाने में कारगर है। लेकिन अगर आपके दांत पीले हैं तो यह आपके स्टाइल को खराब कर देता है। लोग अपने दांतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वे नाकामयाब होते हैं। कभी-कभी पीले दांतों से परेशान होकर हम डॉक्टर के पास भी पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप दांतों को जल्दी सफेद कर सकते हैं। अगर आपके दांत पीले हैं तो इन ट्रिक्स से आपके दांत कुछ ही समय में मोतियों की तरह सफेद हो जाएंगे।

नीम की दातुन है पीले दांतों के लिए कारगर

नीम से दातुन करने से दांत अच्छे से साफ होते हैं और उनका पीलापन भी दूर हो जाता है। नीम दातून करने के लिए आप नीम की टहनी लें। फिर इससे अपने दांतों को अच्छे से साफ करें। यह प्रक्रिया एक हफ्ते तक करें। आपके दांतों की चमक वापस आ जाएगी और पीलापन ठीक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

नींबू का रस भी है असरदार उपाय

पीले दांतों पर नींबू का रस लगाएं। नींबू का रस लगाने से दांत बिल्कुल साफ हो जाएंगे और उनका पीलापन दूर हो जाएगा। आप एक नींबू को अच्छे से निचोड़ लें। फिर इसके रस को रुई की मदद से दांतों पर लगाएं। रस को दांतों पर लगाने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और जब यह सूख जाए तो आप अपने दांतों को ब्रश कर लें।

सेब के सिरके से भी सफेदी आएगी वापस

सेब के सिरके में मसूड़ों को मजबूत करने के साथ-साथ दांतों को सफेद करने की भी क्षमता होती है। सिरका पीएच के असमान संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। सेब का सिरका दांतों का पीलापन दूर करने में कारगर साबित होता है और इसे दांतों पर लगाने से दांत बिल्कुल सफेद हो जाते हैं। सेब के सिरके को रुई की मदद से दांतों पर लगाएं और फिर अपने टूथब्रश से दांतों को साफ करें। ऐसा करने से आपके दांतों की चमक वापस आ जाएगी।

बेकिंग सोडा से भी दांतों में लाएं सफेदी

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लींजर है जिसका उपयोग दांतों को सफेद करने के लिए किया जा सकता है। यह दांतों के बीच छिपे सूक्ष्म जीवों को नष्ट कर देता है। बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर ऊपरी और निचले दांतों पर समान रूप से लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर अपने मुंह को पानी से अच्छी तरह धो लें। इस उपाय को करने से तुरंत असर देखा जा सकता है।

नारियल का तेल भी असरदार उपाय

नारियल का तेल दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए थोड़ा सा नारियल का तेल मुंह में लेकर 15 मिनट तक ऐसे ही रखें। इस तेल से अपने मुंह को घुमाएं और ध्यान रखें कि तेल आपके दांतों के सभी हिस्सों को छू जाए। फिर इसे थूक दें और अपने मुंह को पानी से धो लें। नारियल का तेल एक जैविक और प्राकृतिक दांत सफेद करने वाला है।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026