---Advertisement---

High Blood Pressure को कम करने वाली इकलौती सबसे आसान एक्सरसाइज, घर हो या दफ्तर अब हर जगह BP को करें कंट्रोल

High Blood Pressure: ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा एक बेहद आसान एक्सरसाइज बताई जा रहा है। इसे कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है। इससे बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 5:27 अपराह्न

High Blood Pressure
Follow Us
---Advertisement---

High Blood Pressure:  हाई ब्लड प्रेशर के मरीज दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। पहले ये बीमारी 40 या 50 साल की उम्र में होती थी। लेकिन अब लगभग हर आयु वर्ग के लोगों में ये समस्या देखने को मिल रही है। बीपी बिगड़ने से दिल के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बीपी के अनियंत्रित होने के सबसे बड़े कारण तनाव, खराब खानपान, शराब -सिगरेट और मोटापा हैं। कई लोगों में ये अनुवंशिकता के कारण हो रहा  है। आपको बता दें, ब्लड प्रेशर अगर एक बार बिगड़ जाए तो जिंदगी भर मरीज को रोजाना इसकी दवाई खाकर कंट्रोल रखना पड़ता है। लेकिन कई बार दवाई खाने और लाइफस्टाइल बदलने से भी ये कंट्रोल में नहीं होता है। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा एक बेहद आसान एक्सरसाइज बताई जा रही है। उनका कहना है कि, रोजाना या फिर हफ्ते  में तीन दिन इसे करने से फायदा मिलता है।

High Blood Pressure को कंट्रोल करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

डॉक्टर रेगी टैन के द्वारा इस खास तरह की एक्सरसाइज को करने के तरीके के बारे में बताया जा रहा है। दीवार के सहारे कुर्सी की तरह बैठने वाली इस एक्सरसाइज को आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज कहा जाता है। इससे नसों को आराम मिलता है। डॉक्टर का कहना है कि,जब आप दीवार के सहारे टिक कर बैठते हैं, तो पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे वहां ब्लड फ्लो कुछ देर के लिए धीमा हो जाता है। लेकिन जब दोबारा से पोस्चर बदलकर खड़ा हुआ जाता है तो नसों में बहुत ही तेजी से ब्लड का सर्कुलेशन होता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-DocGerryTan

ब्लड फ्लो धमनियों को नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करता है। उनका कहना है कि,  इस एक्सरसाइज को थोड़ी देर के अंतराल के बाद जब रोजाना किया जाता है तो इससे नसें फैलती हैं लचीली बनती हैं और ब्लड प्रेशर अपने आप कम होने लगता है। डॉक्टर का कहना है कि, ये एक्सरसाइज बहेद आसान है । जिसे मरीज घर में किसी भी वक्त बिना किसी परेशानी के कर सकता है।  अगर रोजाना करने में परेशानी हो रही है तो हफ्ते में तीन दिन कर सकते हैं। ये हार्ट हेल्थ और बीपी के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी है।

 हाई बीपी के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

इस एक्सरसाइज के साथ बीपी के मरीजों को अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना होता है। क्योंकि ये बीमारी लाइफस्टाइल पर आधारित है। इसीलिए बीपी की समस्या से जूझ रह मरीजों को अपनी डाइट से नमक, चीनी , सैचुरेटेड फैट, लाला मांस, पैकेज्ड स्कैक्स , कोल्ड ड्रिंक, डिब्बा बंद जूस और फास्ट फूड को पूरी तरह से निकाल देना चाहिए। इसकी जगह डॉक्टर की सलाह पर फल, सब्जियां, पनीर और मोटे अनाज को शामिल कर सकते हैं।  अगर बीपी बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026