---Advertisement---

Fatty Liver में जहर से कम नहीं ये 5 प्रोटीनयुक्त भोजन,  मरीज भूलकर भी ना करें सेवन

Fatty Liver : फैटी लिवर के मरीजों को इन 5 तरह के प्रोटीन युक्त भोजन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ये हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 25, 2026 6:43 अपराह्न

Fatty Liver 
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver:  लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है। ये खून को छानकर अन्य पार्ट्स में भेजता है और गंदगी को छानकर शरीर से बाहर निकालता है। लिवर इकलौता ऐसा बॉडी पार्ट है जो कि,  500 से ज्यादा काम करता है। यही कारण है कि, अगर लिवर में किसी भी प्रकार की  बीमारी हो जाए तो ये दिल से लेकर दिमाग तक को प्रभावित करता है। खराब डाइट के कारण बॉडी में जब चर्बी जमा हो जाती है तो लिवर भी फैटी हो जाता है। इस स्थिति में ये काम करना बंद कर देता है।  स्थिति बिगड़ने पर मरीज की मौत तक हो सकती है। इसकी सबसे जानलेवा बीमारियां सिरोसिस , हेपेटाइटिस B और C, फैटी लिवर  और लिवर कैंसर हैं। इन बीमारियों पर डाइट का पूरा प्रभाव पड़ता है। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा 5 खतरनाक प्रोटीन से भरे भोजन को ना खाने का सलाह दी जा रही है।

1-Fatty Liver में भूलकर भी ना करें प्रोसेस्ड रेड मीट का सेवन

प्रोसेस्ड रेड मीट फैटी लिवर से पीड़ित लोगों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इसमें सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है। ये लिवर पर जमा हो जाता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-doctorsethi

इसमें नाइट्रेट्स और सोडियम मिलाया जाता है। जिसकी वजह से लिवर पर सूजन आ जाता है। प्रोसेस्ड मीट में हेटरोसाइक्लिक एमाइन्स और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। इसीलिए  ये मरीज के लिए जहर की तरह काम करता है।

2-फ्राई चिकन लिवर को कर सकता है खराब

जिन लोगों के लिवर में चर्बी जमने लगी है। उन्हें फ्राई चिकन खाने से बचना चाहिए। इसमें ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है। ये लिवर पर फैट को जमा देता है। जिससे लिवर पर सूजन  हो जाता है। इससे सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है । इसमें मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर पर फैट की मोटी लेयर जमा देता है। जिसके कारण वजन बढ़ता है और मरीज को कई प्रकार की बीमारियां घेरने लगती हैं।

3-बेकन का टेस्ट बिगाड़ सकता है लिवर

बेकन एक प्रोसेस्ड रेड मीट होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट बहुत अधिक होता है। ये लिवर को सूजन के साथ चर्बी भरा बनाने में मदद करता है। जिसके कारण मरीज को तेज दर्द हो सकता है। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस को बिगाड़ देता है। इससे लिवर की कार्य क्षमता पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

4-सॉसेज लिवर हेल्थ के लिए नहीं अच्छी

सॉसेज को लोग बहुत चटकारों के साथ खाते हैं। ये एक तरह का बारीक पीस हुआ और मसालों से भरा ट्यूब के आकार का मीट होता है। इन्हें लंबे समय तक बचाए रखने के लिए कई सारे केमिकल मिलाए जाते हैं जो कि, बॉडी को सीधे प्रभावित करते हैं। इसमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट की भरमार होती है। जिसके कारण मरीज को सूजन के साथ तेज दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसमें बहुत ज्यादा नमक होता है। जिसके कारण ये लिवर में पानी भर सकता है।

5-पैनरोनी के सेवन से बचें फैटी लिवर के मरीज

पैनरोनी का सेवन लोगों के द्वारा चाव से खाया जाता है। ये पनीर और मसालेदार मीट का मिक्सचर होता है। पेपरोनी में सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स अधिक होते हैं, जिसके कारण ये सीधे लिवर को प्रभावित करते हैं। लिवर के काम  करने की क्षमता को ये सीधे प्रभावित करता है। इसीलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।

फैटी लिवर के मरीज प्रोटीन के लिए क्या खाएं?

इसके साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताया जा रहा है कि, फैटी लिवर के मरीजों को प्रोटीन के लिए दालें, हरी सब्जियां के साथ अंडे, टोफू, पनीर , नट्स का सेवन करना चाहिए। वहीं, मरीज उबला चिकन , मछली और दही खा सकते हैं। ये लिवर हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026