---Advertisement---

Uric Acid पर फुल स्टॉप लगा देते हैं ये 5 सुपरफूड, किडनी, हार्ट और गठिया जैसी बीमारियों से रखते हैं कोसों दूर!

Uric Acid बढ़ने से किडनी, हार्ट और गठिया जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कुछ खास फूड खाकर इस समस्या से निजात पायी जा सकती है। आप भी इन 5 सुपरफूड का सेवन कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2025 3:57 अपराह्न

Uric Acid
Follow Us
---Advertisement---

Uric Acid: इंसानी शरीर में Protein, Oxygen के साथ-साथ Potassium, Calcium और Sodium जैसे तमाम जरुरी तत्व पाए जाते हैं। अगर इनमें जरा भी गड़बड़ होती है तो बॉडी में जानलेवा बीमारियां पनपने लगती हैं। इसी तरह यूरिक एसिड की समस्या भी है। अगर ये कमिकल बढ़ जाए तो शरीर किडनी, हार्ट और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों से घिर जाता है। इसलिए डॉक्टर के द्वारा Uric Acid Control Food का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यूरिक एसिड बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण बढ़ता है। आपको बता दें, यूरिक एसिड ब्लड में जमा गंदगी है। ये प्रोटीन के टूटने से बनता है। आज हम आपको 5 Superfoods for Uric Acid Control के बारे में बताने जा रहे हैं।

Uric Acid क्या होता है?

यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक केमिकल है। जो कि, प्रोटीन में पाए जाने वाले प्यूरीन के टूटने से बनता है। वैसे तो ये ब्लड में घुल जाता है और किडनी से होते हुए टॉयलेट में निकल जाता है। लेकिन जब ये हाइपरयूरिसीमिया के कारण बढ़ता है तो किडनी में जमा हो जाता है। इससे Kidney Stone तो होते ही है, इसके साथ ही हार्ट प्रोब्लम और तमाम जानलेवा बीमारियां होने का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए डॉक्टर इसे कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाल को बदलने की सलाह देते हैं।

5 Superfoods for Uric Acid Control के लिए क्या खाएं?

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अकसर खट्टे फलों को खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इनमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर होता है। जो कि, इसे कंट्रोल करता है। आज हम आपको Uric Acid Control करने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 Superfoods के बारे में बताने जा रहे हैं।

Cherry लगा सकती है बढ़े हुए यूरिक एसिड पर लगाम

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए चेरी का सेवन करना चाहिए। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी से लैस फल है जो कि, इस जानलेवा केमिकल पर लगाम लगा सकता है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन काफी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी खून में मौजूद गंदगी को साफ कर देता है।

Gooseberry का रोजाना करें सेवन

यूरिक एसिड को काबू करने में आंवले की अहम भूमिका होती है। ये विटामिन सी से भरा हुआ है। ये यूरिक एसिड को जड़ से मिटाने का काम करता है। ये मेटाबोलिज्म को भी ठीक रखता है। इसमें साइट्रिक एसिड और ड्यूरेटिक जैसे तत्व पाए जाते हैं।

Pineapple दिला सकता है बढ़े हुए Uric Acid से राहत

अनानास का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि, ये Uric Acid Control करने वाला एक सूपरफूड है। इसमें विटामिन सी, ब्रोमेलैन और फाइबर पाया जाता है। ये पाचन को तो ठीक करता ही है, इसके साथ ही इस गंभीर समस्य से भी बाहर निकालता है।

यूरिक एसिड को कम करने के लिए करें Millet का सेवन

यूरिक एसिड का काल मोटा अनाज जैसे ज्वार ओट्स, ब्राउन राइस और जौ को माना जाता है। इसमें फाइबर पाया जाता है। ये यूरिक एसिड के लेवल को ठीक रखते हैं।

बढ़े हुए यूरिक एसिड का काल है Papaya

जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा रहता है। उन लोगों को पपीता जरुर खाना चाहिए। ये इस गंभीर में राहत देता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन ए , एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और विटामिन सी भपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इनका सेवन जरुर करें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026