Blood Pressure: खराब लाइफस्टाइल पहले ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाता है। इसके बाद हार्ट संबंधी बीमारियों को पैदा करता है। तनाव से लेकर शराब और खराब डाइट इसके प्रमुख कारण हैं। कई बार दवाओं के बावजूद बीपी कम नहीं होता है। अगर रोज सही समय पर दवाई नहीं ली या फिर इसकी डोज में गड़बड़ी हुई को बीपी को कंट्रोल कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा 5 वेज खाने की चीजें बताई जा रही हैं। जिनके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना लेंगे तो बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा।
Blood Pressure को कंट्रोल करने के लिए केले का करें सेवन
डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, केला, पालक, अखरोट, कद्दू के बीज और ओट्स का आटा हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं। इनके सेवन के वो फायदे बता रहे हैं।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, हाई बीपी से जूझ रहे मरीजों को केले का सेवन करना चाहिए। केले में पोटैशियम बहुत ज्यादा होता है। ये शरीर में मौजूद सोडियम को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को तुरंत कम करने में मदद करता है। इसीलिए मरीजों को रोजाना केला खाना चाहिए।
पालक ब्लड प्रेशर को करेगा नियंत्रित
पालक भी बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है। पालक में मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये नसों को चौड़ा करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं। रोजाना किसी ना किसी रुप में पालक खाया जा सकता है।
हाई बीपी के मरीज अखरोट को बनाएं डाइट का हिस्सा
इसी तरह बीपी के मरीजों को रोजाना सुबह-सुबह अखरोट का सेवन जरुर करना चाहिए। इसमें हेल्दी फैट और ओमेगा-3 बहुत अधिक होता है। डॉक्टर का कहना है कि, ये हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और धमनियों की सूजन कम करने के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसीलिए सीमित मात्रा में रोज खाएं।
कद्दू के बीजों से करें बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कंट्रोल
कद्दू के बीजों को भी बीपी के मरीज जीवन का हिस्सा बान सकते हैं। क्योंकि इनमें मैग्नीशियम बहुत अधिक होता है।ये ब्लड सेल्स को रिलैक्स करने और बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है। कद्दू के बीज मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाते हैं।
जेई के आटे से सुधारें हार्ट हेल्थ
साबुत जई से बने आटे को ओट्स का आटा कहा जाता है। ये ग्लूटेन-फ्री होता है। इसमें बीटा-ग्लूकन नाम का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। मार्केट में ये बहुत ही आसानी से मिल जाता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।