---Advertisement---

शरीर में Vitamin D की कमी से दिखते है ये असामान्य लक्षण, कमी दूर करने के लिए जानें घरेलू उपाय

Vitamin D: कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिल्कुल भी धूप में बैठना पसंद नहीं करते। लेकिन हमें धूप से विटामिन डी की प्राप्ति होती है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है और इसके कई फायदे भी होते। सूरज की किरणों के संपर्क में आने से ही हमारे शरीर में विटामिन डी बनता ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 15, 2023 1:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vitamin D: कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिल्कुल भी धूप में बैठना पसंद नहीं करते। लेकिन हमें धूप से विटामिन डी की प्राप्ति होती है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है और इसके कई फायदे भी होते। सूरज की किरणों के संपर्क में आने से ही हमारे शरीर में विटामिन डी बनता हैं। लेकिन विटामिन डी सप्लीमेंट्स के जरिए भी इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने से क्या-क्या परेशानी होती है। 

शरीर में विटामिन डी की कमी के प्रभाव

अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो इसका सबसे ज्यादा असर हमारी हड्डियों पर होता है। हमारी हड्डी कमजोर होने लगती है और साथ ही इम्यूनिटी भी काफी प्रभावित होती है। विटामिन डी की कमी से दिल की समस्या भी होने लगती है। वही ऑटोइम्यून का भी शिकार होना पड़ता है। विटामिन डी की कमी से महिलाओं में प्रेगनेंसी में परेशानी, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलोन कैंसर की वजह भी बन जाती है। 

विटामिन डी की कमी के लक्षण

1- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई सामान्य लक्षण नजर आते हैं। इसका सबसे आम लक्षण है, इम्यूनिटी कमजोर होना। इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर कई बीमारियों से घिर जाता है। क्योंकि वायरस से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है और लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। 

2- विटामिन डी की कमी से शरीर में लगातार कमजोरी और थकावट महसूस होती है। क्योंकि विटामिन डी हमारे शरीर में एनर्जी की पूर्ति करता हैं। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी होगी तो हमारा एनर्जी लेवल भी कम हो जाएगा। 

3- विटामिन डी की कमी का सबसे बड़ा संकेत अवसाद भी है। लगातार कमजोरी और थकावट बने रहने से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और अवसाद ऐसे लोगों को आसानी से घेर लेता है

4- शरीर में विटामिन डी की कमी से बालों का झड़ना और रूखापन होना जैसी समस्या हो जाती है। यदि शैंपू और दवाओं के बदलाव के बाद भी आप की बालों की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता तो शरीर में विटामिन डी की कमी है। 

Also Read: Fitness Tips: कुछ ही दिनों में पतली कमर पाने के लिए इस समय करें एक्सरसाइज, जानें रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

इन चीजों के सेवन से दूर होगी विटामिन डी की कमी

यदि आप अपनी डाइट में अंडा और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करते हैं तो इससे विटामिन डी की पूर्ति होगी। बता दें कि ओमेगा 3 फैटी एसिड विटामिन डी का बेहतरीन विकल्प है। इसमें 100 ग्राम सालमन मछली में करीब 66% विटामिन डी होता है। इसके अलावा अगर आप अंडे के पीले भाग वाले हिस्से का सेवन करते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी की पूर्ति हो जाएगी। यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। 

Also Read: CM Bhagwant Mann ने दिया पंजाब को ऑनलाइन तोहफा, जानिए क्या है इस तोहफे में और किसको मिलेगा फायदा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026