---Advertisement---

Tooth Health: दांतों को चमकदार और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, तुरंत दिखेगा असर

दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है। इससे दांतों की चमक भी बरकरार रहेगी। वहीं मसूड़ों की मजबूती के लिए भी ये चीजें बेहद रामबाण है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 16, 2023 4:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tooth Health: दांतों की चमक बेहद जरूरी है। इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास पर फर्क पड़ता है। वहीं मसूड़ों की मजबूती के बिना आप किसी भी चीज को खाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है। इन चीजों को डाइट में शामिल करके आपके दांतों की चमक बरकरार रहेगी। वहीं इससे मसूड़ों की मजबूती भी बनी रहेगी। इतना ही नहीं, इन चीजों के सेवन से आप दांतों की सड़न, सूजन और पीलेपन की समस्या से भी आप आजाद रहेंगे। तो आइए जानते हैं, इसके लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करने की है जरूरत।

खूब पानी पिएं

हर व्यक्ति को पूरे दिन 2 से 3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। पानी शरीर के हर कण के लिए बेहद ज़रूरी है। इससे दांतों की सफाई बेहतर ढंग से होती है। इतना ही नहीं, इससे कैविटी जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए दांतों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खूब पानी पिएं।

विटामिन-सी युक्त फ्रूट्स का करें सेवन

विटामिन्स सी युक्त फ्रूट्स का सेवन दांतों की मजबूती के लिए करें। इससे व्यक्ति को दांतों से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वहीं उन फलों को डाइट में शामिल करें, जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन फलों में गाजर, कीवी, ऑरेंज और स्ट्रॉबेरी शामिल है।

Also Read: HEALTH TIPS: कहीं फल-सब्जियां धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, ये तरीका बीमारियों से रखेगा कोसों दूर

नट्स है बेहद जरूरी

नट्स पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसके सेवन से व्यक्ति को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। वहीं इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम सहित कई सारी चीजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए आज ही डाइट के पौष्टिक तत्व युक्त एवं विटामिन सी युक्त फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे।

दूध और छाछ का करें सेवन

दूध और छाछ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दांतों के स्वास्थ्य के लिए दूध और छाछ बेहद जरूरी है। इसमें कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं, जिससे मसूड़ों को मजबूती मिलती है। वहीं इससे दांतों का पीएच भी बैलेंस रहता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026