---Advertisement---

Ultra-Processed Food खाने से शरीर में इन घातक बीमारियों को मिलेगा न्योता, चिप्स और कुकीज से आज ही करें तौबा

Ultra-Processed Food: अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने से कई परेशानियों को हम दावत देते हैं। यह बात हमें पता है कि बाहर के खाने से हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचता है। इन फूड्स से आज ही दूरी बनाना जरुरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ultra-Processed Food: आजकल लोग जंक फूड का सेवन खूब कर रहे हैं। लोगों के बीच मार्केट फूड्स की डिमांड काफी अधिक देखने को मिल रही है। घर के खाने को छोड़कर बच्चे भी कुकीज, चिप्स और कॉर्नफ्लेक्स खाना पसंद कर रहे हैं। यह बात सच है कि खाने में ये चीजें हमें अच्छी लगती है लेकिन इनसे होने वाले नुक्सान को जानकर आप चौंक जाएंगे। ये प्रोडक्ट्स आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है और आप इन्हें खाने से जहां तक हो सके बचे। इन चीजों को अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कहते हैं और ये हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है।

बार-बार किया जाता है केमिकल का प्रयोग

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के खाने से हमें हार्ट से लेकर लिवर तक की बीमारियां झेलनी पड़ सकती है और ऐसे में खुद को इन चीजों से जहां तक हो सके खुद को दूर रखें। आप इन चीजों के सेवन से होने वाले नुक्सान को जानकर आप दंग रह जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड बनाने के लिए तीन लॉयर से गुजरना पड़ता है और ऐसे में हर बार केमिकल का प्रयोग किया जाता है जो काफी नुकसानदायक है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

दिमाग पर असर दिखाने लगता है अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड

यह बात तो आप जानते होंगे कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड हमारी आंत पर असर डालते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आंत का तार हमारे दिमाग से जुड़ा होता है। इस वजह से यह हमारे दिमाग पर भी असर दिखाता है और हमारे दिमाग से धीरे-धीरे समझदारी खत्म होने लगती है।

हार्ट अटैक का भी है खतरा

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है। अगर आप भी इन चीजों का सेवन कर रहे हैं तो आज ही सावधान हो जाएं क्योंकि बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी ज्यादा देखने को मिलता है।

लिवर को खराब होने से बचाए

चिप्स और कुकीज में मौजूद कुछ तत्व हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। ये आपके लिवर को खराब कर सकता है इसलिये आज से करें परहेज ताकि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड आपको नुक्सान ना पहुंचा सकें।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Methi Benefits

फ़रवरी 9, 2026

Chocolate Day 2026

फ़रवरी 9, 2026

Amul vs Country Delight vs Mother Dairy Milk Test

फ़रवरी 8, 2026

Paralysis

फ़रवरी 8, 2026

Hair Fall Remedy

फ़रवरी 7, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 5, 2026