---Advertisement---

Uttarakhand News: डेंगू की चपेट में उत्तराखंड, अब तक 13 की मौत, एक्टिव केस की संख्या 317    

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शहर से लेकर देहात तक डेंगू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बढ़ते खतरा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों को अलर्ट पर रखा है। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक डेंगू के कुल 1262 मामले मिल चुके हैं। जिनमें से 932 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस वर्ष 13 लोगों की मौत डेंगू की चपेट में आने से हुई है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 13, 2023 4:50 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: डेंगू को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है, यहां डेंगू की चपेट में आने से मरने वालों  की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव केसेज की बात करें तो प्रदेश में इसकी संख्या 317 पहुंच गई है। ऐसे में अब बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। जगह-जगह फॉगिंग की व्यवस्था कराई जा रही है। देखा जाए तो उत्तराखंड में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या इस वर्ष 1200 के पार पहुंच गई है। लोग डर के साए में जी रहे हैं।   

    

डेंगू ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में मचाया हाहाकार 

शुरू के दो महीने जुलाई और अगस्त में पहले तो बारिश ने उत्तराखंड में तबाही मचाई। इसके बाद अब बढ़ते डेंगू के प्रकोप से प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक डेंगू के कुल 1262 मामले मिल चुके हैं। जिनमें से 932 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  वहीं बताया जा रहा है, इस वर्ष 13 लोगों की मौत डेंगू की चपेट में आने से हुई है। केवल मंगलवार (12 सितंबर) की बात करें तो प्रदेश भर में डेंगू से पीड़ित 80 लोगों के नए मामले सामने आए हैं। 

देखा जाए तो सबसे ज्यादा अशांति डेंगू ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में मचाया है।  खबरों की मानें तो इस वर्ष देहरादून में डेंगू के सर्वाधिक 705 मामले मिले चुके हैं। ऐसे में राजधानी में रहने वाले लोग काफी इस बात को लेकर चिंतित हैं।  

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश

बढ़ते खतरा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों को अलर्ट पर रखा है। बताया जा रहा है, हरिद्वार, नैनीताल , पौड़ी, अल्मोड़ा, उधमसिंघ नगर, रुद्रप्रयाग और चमोली में फॉगिंग कराई जा रही है। यहां जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है।   

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026