---Advertisement---

क्या है Internet Addiction Disorder? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Internet Addiction Disorder: आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल लगभग सभी जगहों पर किया जा रहा है। इंटरनेट जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 15, 2024 6:23 अपराह्न

Internet Addiction Disorder
Follow Us
---Advertisement---

Internet Addiction Disorder: आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल लगभग सभी जगहों पर किया जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी बहुत ज्यादा लत आपको बीमार कर सकती है। अगर आप घंटों मोबाइल में लगे रहते है और वर्चुअल दुनिया से जुड़े रहते है तो आप इंटरनेट एडिक्शन डिसऑर्डर का शिकार हो सकते है चलिए आपको बताते है यह क्या होता है? इसे कैसे पहचाने और इसका इलाज क्या है?

क्या होता है इंटरनेट एडिक्शन डिसऑर्डर

ऑनलाइन गेमिंग, सोशल नेटवार्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी नेटवार्किंग साइट्स पर अधिक समय बिताना ज्यादातर लोगों की आदत बन चुका है। बता दें कि यह इंटरनेट एडिक्शन डिसऑर्डर के शुरूआती लक्षण हो सकते है। धीरे-धीरे लोगों को इसकी आदत लग जाती है और कुछ समय बात इतनी बिगड़ जाती है कि नेट का प्रयोग नहीं करने पर गुस्सा बेचैनी, चिड़चिड़ापन होने लगता है।

इंटरनेट एडिक्शन डिसऑर्डर के लक्षण

●इंटरनेट एडिक्शन डिसऑर्डर ग्रस्त व्यक्ति 5 से 10 घंटे सिर्फ इंटरनेट पर बिताने लगता है इसके अलावा वह व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलता है वहीं अपने दोस्तों और परिवारवालों को कम समय देता है।

●धीरे – धीरे ऐसे व्यक्ति खाना-पीना कम कर देते है। हाथ एवं कलाई में दर्द,सूखी आंखें,वजन बढ़ना या घटना,हर काम कंप्यूटर के सामने बैठकर करना।

●यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के एक शोध के अनुसार इस बीमारी में मरीज हमेशा व्याकुल रहने लगता है।

●हमेशा बेचैनी महसूस करना, भूख नहीं लगना और नींद न आना जैसी समस्या उजागर होने लगती है।

कैसे करें बचाव

●इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को इंटरनेट का प्रयोग धीरे -धीरे कम कर देना चाहिए

●इसकी जगह व्यक्ति को किताब और संगीत की मदद लेनी चाहिए।

●दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को एक ऐसे स्थान पर जाना चाहिए जहां इंटरनेट की सुविधा कम हो जैसे पहाड़।

इंटरनेट एडिक्‍शन डिसऑर्डर का उपचार दवाइयों के साथ-साथ बिहेवियर थेरेपी से किया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026