---Advertisement---

Workout Diet: सुबह वर्कआउट से पहले इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल, इंस्टेंट एनर्जी के साथ बढ़ेगी फिटनेस

Workout Diet: सुबह-सुबह वर्कआउट योगा व्यायाम करने की सलाह दी जाती है क्योंकि वर्कआउट करने से हमारा शरीर पूरे दिन एनर्जी महसूस करता है। वर्कआउट करने से सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग भी काफी फिट रहता है और हम अपने कामों करने में ऊर्जा महसूस करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सुबह के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 8, 2023 12:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Workout Diet: सुबह-सुबह वर्कआउट योगा व्यायाम करने की सलाह दी जाती है क्योंकि वर्कआउट करने से हमारा शरीर पूरे दिन एनर्जी महसूस करता है। वर्कआउट करने से सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग भी काफी फिट रहता है और हम अपने कामों करने में ऊर्जा महसूस करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सुबह के समय किया गया वर्कआउट करियर ग्रोथ के लिए भी काफी अहम होता है। क्योंकि वर्कआउट करने से आप पूरे दिन अच्छे दिमाग और अच्छे विचारों के साथ काम करते हैं। इस तरह वर्कआउट करने करने के कई फायदे बताए गए हैं। लेकिन हमें कुछ ऐसी बातें भी ध्यान रखनी चाहिए जो हमारे लिए जरूरी है। वर्कआउट करने से पहले कुछ चीजों के खाने के बारे में सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि वर्कआउट से पहले क्या खाना जरूरी है।

वर्कआउट से पहले खाएं यें चीजें

हमेशा वर्कआउट करने से पहले उन चीजों का सेवन करना जरूरी हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट्स की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसा करने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और आपका पूरा दिन अच्छा और ऊर्जा वाला होगा। यदि आप वर्कआउट से 2 से 3 घंटे पहले कुछ खाते हैं तो आपको प्रॉपर एनर्जी मिलेगी। वर्कआउट करने से पहले आप अनाज से बने फूड्स, सीरियल्स ब्रेड, पैन केक, उबली हुई वेजिटेबल्स, होल वील पास्ता, केला, ओटमील इत्यादि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Also Read: Computer Syndrome: घंटों स्क्रीन टाइम से पड़ता है आंखों पर गहरा असर, लैपटॉप पर काम करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

उचित मात्रा में करें चीजों का सेवन

वर्कआउट करने से पहले आपको इतना ज्यादा खाना नहीं खाना है जिसकी वजह से आप वर्कआउट ही ना कर पाए और इतना कम भी नहीं खाना है कि आपको एनर्जी ना मिलें। वर्कआउट से पहले शुगर वाली चीजें नहीं खानी है क्योंकि इससे ब्लड शुगर तुरंत बढ़ने लगता है। यदि आप वर्कआउट से थोड़ी देर पहले दूध और केले का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इसे आप अच्छे से वर्कआउट कर पाएंगे और आपको भूख भी नहीं लगेगी।

बता दें कि वर्कआउट से आधे घंटे पहले आप दूध के साथ टोस्ट या फिर केले का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा रात को भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स भी आहार में शामिल कर सकते हैं। इसमें किशमिश या मुनक्का उचित मात्रा में लेना जरूरी है। इन चीजों के सेवन करने से आपको वर्कआउट आसानी से कर पाएंगे और आपको भूख फील नहीं होगी।

Also Read: Hair Style: वी नेकलेस ब्लाउज के साथ आकर्षक और खूबसूरत हेयर स्टाइल को जरूर करें ट्राई, बढ़ जाएगी आपकी सुंदरता

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026