---Advertisement---

World Brain Day 2024: स्ट्रोक ही नहीं डिप्रेशन और स्ट्रेस फ्री होने के लिए ब्रेन को रखें हेल्दी, जानिए डॉक्टर के ये 5 ट‍िप्‍स

World Brain Day 2024: हेल्दी ब्रेन के लिए यह जरूरी है कि आप डॉक्टर के बताए गए इन 5 चीजों पर ध्यान दें ताकि आप रह सके स्ट्रेस फ्री और आपका दिमाग बन सके मजबूत, आईए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2024 5:52 अपराह्न

World Brain Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

World Brain Day 2024: 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जा रहा है और इस मौके पर डॉक्टर प्रियंका शेरावत एक डॉक्टर होने के नाते लोगों को 5 खास बातें बताती हुई नजर आई जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। दिमाग से जुड़ी इन बातों का खास ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य और आखिर क्या है वर्ल्ड ब्रेन डे इस बारे में अगर बात करें तो लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूक करना ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही हैं डॉक्टर प्रियंका शेहरावत।

डाइट पर दें ध्यान

यह जरूरी हैं कि डाइट में एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ फाइबर से भरपूर आहार लें ताकि आप अपनी सुबह ब्रेकफास्ट में एंटीऑक्सिडेंट शामिल करें और अपने दोपहर के भोजन में फाइबर भी शामिल कर सकें।

व्यायाम है बेहद जरूरी

व्यायाम से आपके मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बढ़ती है। मस्तिष्क का स्ट्रेस कम होता है। आप अपने शरीर का ध्यान रखते हुए उसी हिसाब से एक्सरसाइज करें ताकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर ना पड़े। ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए दैनिक आधार पर कम से कम 30 मिनट की फास्ट वॉक बहुत जरूरी है।

नींद की कमी

हर रात 7 से 8 घंटे की नींद लेना और इसे बरकरार रखना आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

तनाव और चिंता के स्तर को कम करें

अपने तनाव के स्तर को कम करें। चिंता को कम करें।

जरूर रखें शौक

ब्रायन को हेल्दी रखने के लिए एक शॉप तो जरूर रखें या शौक आपको स्ट्रेस के लेवल को कम करने में मददगार साबित हो सकता है और या आपके ब्रायन को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद है।

कई परेशानियों की वजह से बढ़ रहे डिप्रेशन और स्ट्रेस

आजकल के समय में दिमाग से जुड़ी कई परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ रही है। कम उम्र में ही बढ़ते स्ट्रोक और याददाश्त के साथ डिप्रेशन और स्ट्रेस के मामले सामने आ रहे हैं जिसकी वजह से दिमाग पर बड़ा असर पड़ता है ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि दिमाग को मजबूत कैसे बनाएं और इसके लिए ये टिप्स आपके काम आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026