---Advertisement---

इस थीम के साथ मनाया जा रहा World Cancer Day 2023, कैसे पहचानें इस जानलेवा बीमारी के सामान्य लक्षण?

World Cancer Day 2023: कैंसर जिसका नाम सुनते ही व्यक्ति के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। ये एक काफी गंभीर बीमारी है। हर वर्ष लाखों की संख्या में इसके मामले सामने आते हैं। इसलिए जरूरी है इस बीमारी से बाहर निकलना। वहीं इससे खुद को बचा कर रखना। आपको बता दें, WHO की रिपोर्ट के ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 4, 2023 12:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

World Cancer Day 2023: कैंसर जिसका नाम सुनते ही व्यक्ति के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। ये एक काफी गंभीर बीमारी है। हर वर्ष लाखों की संख्या में इसके मामले सामने आते हैं। इसलिए जरूरी है इस बीमारी से बाहर निकलना। वहीं इससे खुद को बचा कर रखना।

आपको बता दें, WHO की रिपोर्ट के अनुसार, हर वर्ष 459000 लोगों की मौत कैंसर से होती है। वहीं हर 5 साल में करीब 5.6 मिलियन केस कैंसर के देखने को मिलते हैं। इससे लोगों पर इस बीमारी को लेकर काफी गहरा असर देखने को मिला है।

क्यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड कैंसर डे’

बता दें, कैंसर से लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे का आयोजन किया जाता है। इसमें लोगों के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन कई सारे कार्यों को किया जाता है। इस दिन कैंसर से रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार के विषय में लोगों को बताया जाता है। इससे लोग कैंसर के प्रति जागरूक रहते हैं।

इस दिन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इस थीम के अनुसार कैंसर की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है। तो आइए जानते हैं वर्ल्ड कैंसर डे 2023 का क्या है थीम।

‘क्लोज द केयर गैप’ है इस वर्ष का थीम

इस वर्ष वर्ल्ड कैंसर डे 2023 के मौके में ‘क्लोज द केयर गैप’ थीम को निर्धारित किया गया है। इस थीम से असमानताओं को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कैंसर देखभाल के दौरान जो भी असमानताएं आती है उसे समझने और दूर करने के लिए बताया जा रहा है।

कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

कैंसर एक गंभीर बीमारी है। इससे लोगों की जान भी जा सकती है। इसलिए इस बीमारी के सामान्य लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी हो गया है। बता दें, इसके लक्षण काफी आम होते हैं। इसलिए शुरुआती दिनों में इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अभी हम आपको कुछ आम लक्षणों के बारे में बताएंगे जिसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। ऐसे लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  • वजन कम होना
  • बुखार आना
  • भूख न लगना
  • जोड़ों में दर्द होना
  • सर्दी-खांसी का होना
  • मुंह से खून आना
  • कब्ज होना
  • पेशाब में खून आना

जानें कैंसर से बचाव के तरीके

कैंसर एक बेहद खतरनाक बीमारी है। ये एक जानलेवा है जिससे खुद को बचाकर रखना बहुत जरूरी है। कई बार हम अपने व्यस्त जीवनशैली में कुछ लापरवाही कर देते हैं। इससे हमारे स्वास्थ्य पर बहुत गहरा असर पड़ता है। इन लापरवाहियों के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए अभी हम कुछ ऐसे पॉइंट्स को जानेंगे जिससे कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। तो आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

1. वजन न बढने दें

कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए मोटापा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी जरूरी है। बढ़ते वजन के कारण 17 प्रकार के कैंसर होने का खतरा मंडराता रहता है।

2. शराब का न करें सेवन

अधिकतर शराब के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इससे लीवर, स्तन, ग्रासनली कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए शराब का सेवन न करें।

3. धूम्रपान से बचें

अगर फेफड़ें के कैंसर से बचना है तो धूम्रपान से दूरी बना लेनी चाहिए। बता दें, धूम्रपान से ही फेफड़ों के कैंसर का खतरा मंडराता है। इसलिए इस आदत को आज ही छोड़ देनी चाहिए।

4. हेल्दी डाइट है जरूरी

आज कल लोग अपने व्यस्त जीवनशैली में काफी उलझ गए हैं। इसके कारण डाइट पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए डाइट में हेल्दी और पौष्टिक तत्व युक्त आहार को शामिल करें। इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026

Cancer

मई 28, 2026