---Advertisement---

World Diabetes Day: प्री-डायबिटीज मरीजों को भी होता है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा, अपोलो डॉक्टर से जानें कैसे हार्ट और ब्रेन का है डायबिटीज से कनेक्शन

World Diabetes Day: प्री डायबिटीज पेशेंट को भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। इस बारे में अपोलो के डॉक्टर ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को सावधान किया है। आइए जानते हैं डॉक्टर की राय क्या है और कैसे आप अपना ध्यान रख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2025 12:28 अपराह्न

World Diabetes Day
Follow Us
---Advertisement---

World Diabetes Day: 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस बीमारी के प्रचार को रोकने और निदान के लिए जागरूकता फैलाने के लिए इस खास दिन का अपना ही एक महत्व है। यह सच है कि डायबिटीज के बारे में लोगों को पता भी नहीं चलता है और इसके कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। आपको पता है कि अगर आप डायबिटीज से पीड़ित नहीं है फिर भी प्री डायबिटीज भी आपके हार्ट और ब्रेन के लिए खतरे की घंटी है। इस बारे में अपोलो के डॉक्टर ने लोगों को जरूरी जानकारी दी है जो निश्चित तौर पर प्री डायबिटीज पेशेंट के लिए भी अलर्ट है।

World Diabetes Day पर जानें कैसे फ्री डायबिटीज भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बन सकता है खतरा

अपोलो के डॉक्टर सुधीर कुमार ने x पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी लोगों को दी है। उन्होंने बताया है कि ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन और हार्ट हेल्थ में भले ही आपको डायबिटीज ना हो लेकिन हाई HbA1C लेवल चाहे वह नॉर्मल हो या फिर प्री डायबिटीज रेंज में ही क्यों ना हो यह आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम में रखता है। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि आपको डायबिटीज हो आपको HbA1C का भी ध्यान रखना जरूरी है।

डायबिटीज से पहले इन चीजों का है रिस्क

इसके अलावा अपोलो के डॉक्टर के यह भी कहते हैं कि समय के साथ अगर ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से डायबिटीज के निदान से पहले ही ब्लड वेसल्स को नुकसान, सूजन और एंडोथेलियल डिसफंक्शन हो सकता है।

डॉक्टर से जानें कैसे डायबीटीज के साथ हार्ट हेल्थ का रखें ख्याल

ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित हो या फिर नहीं इस बात का खास ख्याल रखें कि HbA1C को नार्मल रेंज के आसपास रखें। इसके अलावा इस बात का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है कि आपका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और वजन नियंत्रित रहे क्योंकि अगर यह ज्यादा होता है तो यह आपके हार्ट से लेकर ब्रेन तक के लिए खतरे की घंटी है। अपोलो के डॉक्टर यह भी कहते हैं कि हर दिन एक्सरसाइज के साथ अच्छी नींद और अपनी डाइट का खास ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।

डॉक्टर के मुताबिक डायबिटीज होने से पहले अपने हार्ट और ब्रेन की रक्षा करना बेहद जरूरी है क्योंकि कहीं ना कहीं यह एक दूसरे की वजह से आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026