---Advertisement---

World Heart Day 2023: दिल को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं यह सुपरफूड्स, आज ही करें डाईट में शामिल

यह बात सच है कि तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलत आदतों ने सबसे ज्यादा हार्ट पर ही असर डाला है. इसी वजह से अब कम उम्र में ही दिल से जुड़ी बीमारियां जिसमें दिल का दौरा पड़ना और हार्ट फेलियर प्रमुख हैं देखने को मिल रही हैं. आज इसे हेल्दी रखने के लिए कुछ सूपर फूड्स के बारे में बता रहे हैं

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 5:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

World Heart Day 2023: दिल हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. रात को सोने से लेकर दिन में जागने और आखिरी सांस तक हमारा हार्ट लगातार काम करता रहता है. मगर तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलत आदतों ने सबसे ज्यादा हार्ट पर ही असर डाला है. इसी वजह से अब कम उम्र में ही दिल से जुड़ी बीमारियां जिसमें दिल का दौरा पड़ना और हार्ट फेलियर प्रमुख हैं, देखने को मिल रही हैं.

आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है ऐसे में लाइफस्टाइल में कुछ सुपरफूड्स को शामिल कर अपने ह्रदय को तोहफा दे सकते हैं.  

अनाज और दालों से हार्ट होता है स्ट्रोंग

दिल को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि डायट में अनाज और खासतौर पर दालों को शामिल किया जाए. दालों में मौजूद प्रोटीन और दूसरे तत्व हार्ट हेल्थ को प्रमोट करते हैं साथ ही इसकी बीमारियों के रिस्क को भी कम कर देते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां हैं सेहत का खजाना

बता दें कि हरि पत्तेदार सब्जियों को खाने से सिर्फ और सिर्फ शरीर पर फायदें होते हैं. हार्ट को ठीक रखने के लिए इन्हें दिन में एक बार जरूर खाना चाहिए. इसमें पालक, मैथी, सलाद, जैसी खायी जाने वाली सब्जियों को शामिल किया जा सकता है.

बेरीज रखती हैं दिल की बीमारियों को दूर

स्टोबेरी, रसबेरी हो या फिर ब्लैक बेरी, हर तरह की बेरीज हमारे दिल के लिए खारतौर पर अच्छी होती हैं. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिल की उम्र बढाने का काम करते है जिससे बीमारियों के रिस्क कम हो जाते हैं.

डार्क चॉकलेट खाकर दें दिल का साथ

डार्क चॉकलेट खाना ज्यादातक लोगों को पसंद होता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व दिल की बिमारियों के खासकर हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं. इसे डायट में जरूर शामिल करना चाहिए और एक निश्चित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए.  

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eye Health

जुलाई 16, 2026

Katrina Kaif

जुलाई 16, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Leave a Comment