---Advertisement---

Arvind Kejriwal: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ाई, जानें पूरी खबर

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मु्ख्यमंत्री Arvind Kejriwal को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेश किया था। हालांकि केजरीवाल को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। ईडी ने दुबारा अरविंद केजरीवाल की कस्टडी का मांगी थी। जहां कोर्ट ने ईडी की मांग को मानते हुए उनकी 4 दिन की हिरासत और बढ़ा दी है। गौरतलब ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 28, 2024 5:46 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मु्ख्यमंत्री Arvind Kejriwal को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेश किया था। हालांकि केजरीवाल को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। ईडी ने दुबारा अरविंद केजरीवाल की कस्टडी का मांगी थी। जहां कोर्ट ने ईडी की मांग को मानते हुए उनकी 4 दिन की हिरासत और बढ़ा दी है। गौरतलब है कि इसे पहले भी कोर्ट ने केजरीवाल ने 6 दिनों के लिए ईडी हिरासत में भेजा था।

ईडी ने क्या कहा?

ईडी ने कोर्ट से कस्टडी मांगते हुए कहा कि एक मोबाइल फोन से डेटा निकाला गया है। और उसमे से जानकारी जुटाई जा रही है। ईडी ने आगे कहा कि 21 मार्च 2024 को अरविंद केजरीवाल के घर से 4 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए थे। हालांकि अभी तक उनका डेटा नही निकाला जा सका। ईडी ने तर्क दिया कि केजरीवाल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का पासवर्ड नही बता रहे है, वह कह रहें है वकीलों से बात करके देंगे।

Arvind Kejriwal ने कोर्ट में रखा अपना पक्ष

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि मैं कुछ कहना चाहता हूं। इस बात की कोर्ट से इजाजत मांगी। कोर्ट ने आगे कहा कि आप लिख के दे दीजिए तो केजरीवाल ने कहा कि प्लीज मुझे बोलने दीजिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अभी तक मुझे दोषी नही पाया है। आप सभी कागजों को पढ़ेगे तो पूछेंगे की अखिर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि क्या एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए यह एक उचित ग्रांउड है। ईडी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है।

देशभर में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के नेता और कार्यकर्ता पूरे देश में इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसके साथ उन्हें इंडिया गठबंधन का पूरा साथ मिल रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन और आप मिलकर 31 मार्च 2024 को केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के राममला मैदान में महारैली का आयोजन ऐलान किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026