---Advertisement---

Rajasthan Election 2023 से पहले CM Gehlot ने कर्मचारियों पर की तोहफों की बारिश, कैबिनेट ने लगाई इन पर मुहर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान सिविल सेवा कर्मियों के लिए चुनावी साल में गेहलोत सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। ऐसे कर्मियों को अब 25 साल सेवा पूरी करने पर ही फुल पेंशन का लाभ मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार 6 जून 2023 को कैबिनेट की एक मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 7, 2023 8:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान सिविल सेवा कर्मियों के लिए चुनावी साल में गेहलोत सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। ऐसे कर्मियों को अब 25 साल सेवा पूरी करने पर ही फुल पेंशन का लाभ मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार 6 जून 2023 को कैबिनेट की एक मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में राज्य कर्मचारियों की पेंशन, पदोन्नति, स्पेशल पे, और पदनाम के संबंध में अहम फैसले लिए गए। माना जा रहा है इस फैसले का फायदा लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिलने वाला है। इस फैसले की अधिसूचना 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी मानी जाएगी।

25 साल पूरी करने पर ही मिलेगी फुल पेंशन

कैबिनेट के एक फैसले ने राज्य कर्मचारियों को खुशी का तोहफा दे दिया। पहले पूरी पेंशन पाने के लिए 28 साल का सेवालाल पूरा करना होता था। तो अब इस फैसले के बाद राजस्थान सिविल सेवा कर्मी 25 साल के सेवाकाल को पूरा करने पर ही फूल पेंशन पाने का अधिकारी हो जाएगा। इसके साथ 75 वर्षीय होने पर पेंशनर को 10 फीसदी अतिरिक्त पेंशन भत्ते का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कार्मिक/ पेंशनर की मृत्यु पर विवाहित, निःशक्त पुत्र/पुत्री और 12500/- प्रतिमाह तक आय वाले पात्र सदस्य को भी पारिवारिक पेंशन का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ेंः Rajasthan News: Sachin Pilot चुनावों से पहले देंगे कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 जून को छोड़ सकते हैं पार्टी

विशेष वेतन में भी बढ़ोतरी का फैसला

कैबिनेट की बैठक ने राज्य कर्मचारियों के स्पेशल वेतन के संबन्ध में अहम फैसला लिया है। कैबिनेट ने राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया। इससे कार्मिकों को विशेष वेतन में बढ़ोतरी का लाभ मिल जाएगा। इसकी घोषणा पहले ही सीएम गहलोत ने बजट में की थी।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026