---Advertisement---

Sonipat में ठांय-ठांय: BJP मंडल अध्यक्ष Surendra Jawahara को मारी गोली, हत्या से आक्रोश, Nayab Singh Saini की हुई जमकर किरकिरी

Surendra Jawahara: सोनीपत में शुक्रवार रात जमीन विवाद को लेकर एक स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद प्रदेश भाजपा में अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठने लगी है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 15, 2025 12:28 अपराह्न

Surendra Jawahara Shot video
Follow Us
---Advertisement---

Surendra Jawahara: एक तरफ भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की कानून व्यवस्था से अपराधी डर कर कांप रहे हैं। वहीं दूसरी ओर Haryana में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अपराध की खबरों ने मौजूदा सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। जिसके बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा तक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आलोचना हो रही है।

आम आदमी की तो बात ही छोड़िए, सैनी सरकार अपनी ही पार्टी के नेता की सुरक्षा करने में नाकाम नजर आ रही है। ऐसे में मौजूदा हरियाणा सरकार की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में घिड़ती जा रही है। ताजा मामला Sonipat जिले का है। जहां बीते शुक्रवार की रात जमीन विवाद को लेकर एक स्थानीय BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद प्रदेश भाजपा के अंदर ही अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठने लगी है। सवाल यह है कि क्या नायब सिंह सैनी की सरकार राज्य में अपराधियों पर नकेल कसने में विफल हो रही है?

BJP मंडल अध्यक्ष Surendra Jawahara की गोली मारकर हत्या

अनुज तोमर ने अपने एक्स हैंडल से इस घटना का वीडियो जारी किया है। साथ ही अनुज ने इस एक्स पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, ”भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या… गांव जवाहरा में पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या की।”

मालूम हो कि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे जवाहर गांव में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष Surendra Jawahara की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने भाजपा नेता को तीन गोलियां मारी। रिपोर्ट में आरोपी का नाम उजागर नहीं किया गया है। वह जवाहर द्वारा संदिग्ध की चाची के नाम पर खरीदी गई जमीन से संबंधित संपत्ति विवाद को लेकर कथित तौर पर नाराज था।

Surendra Jawahara Murder पर पुलिस ने कही ये बातें

वहीं, गोहाना में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या पर एसीपी क्राइम ऋषिकांत का बयान सामने आया है। जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया है।

एसीपी क्राइम के बयान के कुछ अंश एएनआई ने एक्स पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”सोनीपत, हरियाणा: गोहाना में भाजपा नेता Surendra Jawahara Murder पर एसीपी क्राइम ऋषिकांत ने कहा, हमें कल सूचना मिली कि जवाहर गांव में गोलीबारी हुई है और ‘नंबरदार’ (गांव के मुखिया) सुरेंद्र को गोली मार दी गई है… मनु ने सुरेंद्र सिंह को गोली मारी और उसका सुरेंद्र सिंह के साथ जमीन का विवाद था… मनु को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है…”

ये भी पढ़ें: UNGA में Jammu and Kashmir पर India ने पूरी दुनिया के सामने Pakistan को किया नंगा, वीडियो देख शहबाज़ सरकार के खिलाफ भड़क उठेंगे आप

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026