---Advertisement---

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसे मिला टिकट

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP ने अभी 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 17, 2023 4:21 अपराह्न

MP Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शंख फूंक दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिन्हें टिकट दिया गया है।

इस साल के अंत में होंगे MP में चुनाव

मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। BJP ने अभी सिर्फ 39 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पार्टी अन्य प्रत्याशियों की घोषणा भी कर देगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP राज्य की पहली पार्टी है जिसने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। अब देखना यह होगा की कांग्रेस कब तक अपने प्रत्याशियों का ऐलान करती है।

छत्तीसगढ़ में भी उम्मीदवारों की घोषणा

मध्य प्रदेश के साथ-साथ BJP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। BJP ने अभी 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बताया जा रहा है की 16 अगस्त को दिल्ली में हुई BJP चुनाव समिति की बैठक के बाद इन नामों का ऐलान किया गया है।

सूत्रों की मानें तो बैठक में दोनों राज्यों के बड़े नेता मौजूद थे, जहां उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए। बताया जा रहा है की कई सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है, हालांकि BJP आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों का नाम भी घोषित कर देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026