---Advertisement---

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से लौटते ही बेंगलुरु पहुंचेंगे PM Modi, Chandrayaan-3 मिशन में शामिल ISRO के वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मौजूद हैं। भारत के मिशन मून चंद्रयान -3 की सफलता पर वो दक्षिण अफ्रीका से ही ऑनलाइन जुड़े थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 25, 2023 11:05 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मौजूद हैं। भारत के मिशन मून चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) की सफलता पर वो दक्षिण अफ्रीका से ही ऑनलाइन जुड़े थे। उन्होंने देश के सभी वैज्ञानिकों को और इसरो के कर्मचारियों को वहीं से अपनी शुभकामनाएं दी थी। अब खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां से ग्रीस के दौरे के बाद सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे और चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपनी शुभकामनाएं और बधाई देंगे। प्रधानमंत्री अक्सर वैज्ञानिकों से मिलते हैं और उनके प्रयासों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं।

भारत ने चंद्रयान -3 की सफलता के से रचा इतिहास

बता दें कि भारत ने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग कराई थी। इसके बाद से देश से लेकर विदेश के तमाम दिग्गजों ने भारत को इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं भेजकर वैज्ञानिकों की सराहना की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से ही ऑनलाइन माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लैंडिंग कार्यक्रम को देखा था और फिर उन्होंने इसरो के अध्यक्ष से फोन पर भी बात कर उनके प्रयासों की सराहना भी की।

प्रधानमंत्री ने की थी वैज्ञानिकों की सराहना

देश के प्रधानमंत्री नरन्द्र मोदी बुद्धवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के दक्षिण अफ्रिका के दौरे पर थे। उन्होंने अपनी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है और इसके लिए मैं अपने इसरो के सभी साथियों और वैज्ञानिकों को बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने नए भारत का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो ये पल हमारे लिए अत्यंत गौरवशाली होते हैं। यह नए भारत की सुबह है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्पों को याद करते हुए कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। हमें गर्व है कि भारत अब चांद पर है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून। अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के बाद भारत चांद पर लैंडिंग मिशन को सफलतापूर्वक संचालित करने वाला चौथा देश बना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026