---Advertisement---

वित्त प्रबंधन कमेटी गठित कर राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, OPS को बहाल कर सकते हैं CM Mann

CM Mann on OPS: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने वादे के मुताबिक प्रदेश कर्मचारियों के सबसे संवेदनशील मुद्दे पर तोहफा देने की तैयारी कर ली है। परानी पेंशन (OPS) बहाली का मुद्दा सरकारी वर्ग के लिए चाहे वो प्रदेश स्तर के लिए हो चाहे वो केन्द्र स्तर के कर्मचारियों के लिए हो। पिछले ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 28, 2023 12:43 अपराह्न | Updated: मार्च 31, 2023 6:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann on OPS: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने वादे के मुताबिक प्रदेश कर्मचारियों के सबसे संवेदनशील मुद्दे पर तोहफा देने की तैयारी कर ली है। परानी पेंशन (OPS) बहाली का मुद्दा सरकारी वर्ग के लिए चाहे वो प्रदेश स्तर के लिए हो चाहे वो केन्द्र स्तर के कर्मचारियों के लिए हो। पिछले 18 सालों से सरकारों के प्रति रोष का सबसे बड़ा कारण रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में ये कांग्रेस के लिए तो गेम चेंजर साबित हुआ है। जिसने हिमाचल प्रदेश में सरकार भी बना ली। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के सीएम मान ने भी पिछले नबंवर में कैबिनेट की एक बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की थी। जिसको अमलीजामा पहनाने के लिए ही सीएम मान ने कल एक वित्त प्रबंधन कमेटी गठित करने की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ेंः 400 आम आदमी क्लीनिक देकर CM Mann ने निभाया एक और वादा, विकास योजना 2023 में की थी घोषणा

कैसी होगी कमेटी की रुपरेखा

ऐसा लगता है सीएम मान ने राजकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना(OPS) को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरा मन बना लिया है। इस दिशा में मान सरकार ने एक पांच सदस्यीय अधिकारियों की वित्त प्रबंधन कमेटी गठित कर दी है। जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव वीके जंजुआ करेंगे। वहीं वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजोय कुमार सिन्हा, राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केएपी सिन्हा,मिशन डॉयरेक्टर अभिनव त्रिखा तथा वित्त निदेशक पीएसपीसीएल को इस कमेटी का मेंबर नियुक्त किया है। यह कमेटी ही पुरानी पेंशन योजना के लिए वित्तीय स्त्रोतों की संभावनाओं की तलाश करेगी और पंजाब सरकार की उप समिति को अपने सुझाव और सिफारिशों को सोंपेगी। सीएम का कहना है कि यह कमेटी जल्दी ही यह रिपोर्ट सोंपेगी।

नबंवर 2022 में सीएम मान ने की थी घोषणा

आपको बता दें सीएम मान ने भी पिछले नबंवर में कैबिनेट की एक बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2004 के बाद नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों को इसका लाभ देंगे। हमारे पास जानकारी है कि केन्द्र के पास एनपीएस के साथ मौजूदा रिजर्व फंड में 16746 करोड़ रुपये पड़ा है। राज्य सरकार OPS की अदायगी के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा 17000 करोड़ रुपए के कॉर्प्स फंड उपयोग कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः Aam Aadmi Clinic in Punjab: भगवंत मान सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर बनाएं 400 आम आदमी क्लीनिक, CM Kejriwal ने तारीफ में कही…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026