---Advertisement---

मुआवजे के ऐलान के बाद पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के हताहत से CM Mohan Yadav ने की मुलाकात, दोषियों को दिया सख्त पैगाम

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री फुल एक्शन मोड में है। इस दौरान अस्पताल जाकर उन्होंने घायलों से मुलाकात की और आरोपियों को सख्त पैगाम देते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2026 3:54 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीते दिन जहां शोक व्यक्त किया था। वहीं दूसरी तरफ अब घायल से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। इससे पहले उन्होंने बताया था कि वह मृत लोगों को चार लाख रुपए का मुआवजा देंगे। इसके साथ ही अब दोषियों को सजा का ऐलान करते हुए दिखे। एमपी में बीते दिन फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की वजह से 5 लोगों की मौत बताई जा रही है और इस गंभीर घटना को लेकर अब सीएम मोहन यादव ने घायलों से मुलाकात की है।

CM Mohan Yadav ने घायल मरीजों से की मुलाकात

सीएम मोहन यादव ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “आज दिल्ली से लौटकर टोंककला, देवास की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल श्रमिकों का चोइथराम, एमवाय और अमलतास अस्पताल में कुशलक्षेम जाना। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।पटाखा फैक्ट्री के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रभावित नागरिकों की हर संभव सहायता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर मध्य प्रदेश सीएम ने जताया था दुख

बीते दिन पटाखा कंपनी में आग लगने की खबर पर सीएम मोहन यादव ने लिखा था, “देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।”

पटाखा विस्फोट को लेकर सीएम मोहन यादव ने मदद का किया था ऐलान

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि “मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

बता दे कि मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जहां इस हादसे में 5 लोगों की मौत बताई जा रही है तो वहीं 25 मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

कल का मौसम 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026