---Advertisement---

COP28: राष्ट्रों ने COP28 में फॉसिल फ्यूल से बचने के लिए पहली बार जलवायु समझौते को अपनाया, जानें डिटेल्स

COP28: राष्ट्रों ने COP28 में फॉसिल फ्यूल से 'दूर जाने' के लिए पहली बार जलवायु समझौते को अपनाया, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 13, 2023 2:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

COP28: COP28 की 28वीं बैठक में लगभग 200 देशों ने बुधवार को पहले संयुक्त राष्ट्र जलवायु समझौते को अपनाया, जो दुनिया को फॉसिल फ्यूल से दूर जाने का आह्वान करता है। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

फॉसिल फ्यूल की खपत को लेकर हुआ बड़ा फैसला

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रों के प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों को रोकने के लिए फॉसिल फ्यूल की वैश्विक खपत को कम करने के लिए राजी हो गए हैं। ये एक ऐसा पहला समझौता है, जोकि यह तेल युग के अंत का संकेत देता है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि दो सप्ताह की कड़ी बातचीत के बाद राष्ट्रों के बीच समझौता निवेशकों और नीति-निर्माताओं को एक शक्तिशाली संदेश भेजता है, कि दुनिया अब फॉसिल फ्यूल से छुटकारा पाने की इच्छा में एकजुट है।

नॉर्वे के विदेश मामलों के मंत्री ने भी कहीं खास बातें

जानकारी के लिए बता दें कि सीओपी जलवायु शिखर सम्मेलन के तीन दशकों में यह पहली बार है, कि राष्ट्र तेल, गैस और कोयले से दूर जाने पर सहमत हुए हैं। जोकि वैश्विक ऊर्जा का 80 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि फॉसिल फ्यूल जलवायु परिवर्तन को बढ़ाने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का अब तक का सबसे बड़ा स्रोत है।

नॉर्वे के विदेश मामलों के मंत्री एस्पेन बार्थ ईड ने समझौते के बारें में कहा, “यह पहली बार है कि दुनिया फॉसिल फ्यूल से दूर जाने की आवश्यकता पर इस तरह के स्पष्ट पाठ के आसपास एकजुट हुई है।” अब जब यह सौदा हो गया है, तो राष्ट्र राष्ट्रीय नीतियों और निवेशों के माध्यम से समझौतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026