---Advertisement---

Cyber Crime: देश के इन जिलों में हो रहा है सबसे अधिक साइबर क्राइम, कहीं आप भी तो नहीं रहते यहां, तुरंत हो जाएं सावधान

Cyber Crime: आज के समय में साइबर क्राइम शासन और प्रशासन दोनों की गले की हड्डी बनता जा रहा है। हालांकि शासन और प्रशासन के लोग साइबर क्राइम को रोकने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी हैकर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मथुरा और भरतपुर ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 25, 2023 5:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cyber Crime: आज के समय में साइबर क्राइम शासन और प्रशासन दोनों की गले की हड्डी बनता जा रहा है। हालांकि शासन और प्रशासन के लोग साइबर क्राइम को रोकने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी हैकर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।


मथुरा और भरतपुर बनें हैकिंग हब


देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ता साइबर क्राइम शासन और प्रशासन दोनों के लिए भी काफी ज्यादा चिंता का विषय बन गया है। हैकर्स नए-नए तरीकों से लोगों के अकाउंट को हैक कर उन्हें साफ कर रहे हैं। जिसकी वजह से आम से लेकर खास हर कोई परेशान है।


हैकर्स के नए-नए तरीकों को देखकर पुलिस भी हैरान और परेशान है। पहले झारखंड के जामताड़ा और हरियाणा के नूंह को देश के बड़े साइबर अपराध केंद्रों के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब साइबर हैकर्स के पैर और ज्यादा बढ़ गए हैं। हैकिंग के मामले में राजस्थान के भरतपुर और यूपी के मथुरा का नाम भी सामने आने लगा है।

एक स्टार्टअप ने अपने अध्ययन में किया दावा


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी कि आईआईटी कानपुर के एक स्टार्टअप ने अपने अध्ययन में एक सनसनीखेज के खुलासा किया है।


स्टार्टअप में अपने अध्ययन में कहा है कि देश के करीब 10 ऐसे जिले हैं जहां पर 80% साइबर क्राइम को अंजाम दिया जाता है। संगठन की तरफ से दावा किया गया है कि मथुरा में 12%, जबकि भरतपुर में 18% साइबर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के नूंह में 11% और झारखंड के देवघर में 10% वहीं जामताड़ा में 9.6% और गुरुग्राम में 8.1 क्राइम हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Leave a Comment