---Advertisement---

Delhi MCD: Mayor Shelly Oberoi ने DBC कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, नहीं कटेगी एक भी दिन की सैलरी

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने आज डॉमेस्टिक ब्रीडिंग (DBC)सेंटर के कर्मियों को एक बड़ा तोहफा दे दिया। अब से उनका अनुबंध 1 अप्रैल से ही शुरू माना जाएगा।  पहली बार डीबीसी कर्मियों को बिना ब्रेक के रिन्यू कर दिया गया है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 29, 2023 2:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi MCD: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने आज डॉमेस्टिक ब्रीडिंग (DBC)सेंटर के कर्मियों को एक बड़ा तोहफा दे दिया। अब से उनका अनुबंध 1 अप्रैल से ही शुरू माना जाएगा।  पहली बार डीबीसी कर्मियों को बिना ब्रेक के रिन्यू कर दिया गया है। अब से उनका वेतन एक दिन भी नहीं काटा जाएगा मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि सीएम केजरीवाल के मुताबिक हम कर्मियों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार काम करेंगे। बता दें पहले डीबीसी कर्मियों का अनुबंध हर साल एक गैप के साथ ही रिन्यू किया जाता था,जिससे कि कर्मियों को अप्रैल माह का वेतन पूरा नहीं मिलता था।

प्रेस कॉंफ्रेस कर दी जानकारियां

आज मेयर शैली ओबेरॉय,डिप्टी मेयर मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ दिल्ली के सिविक सेंटर में एक प्रेस कांफ्रेंस को आयोजित किया।  जिसके माध्यम से उन्होंने सीएम केजरीवाल द्वारा दी गई 10 गारंटियों के बारे में जानकारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में जितने भी कर्मचारी हैं, मैं उनको भरोसा देती हूं कि कि कर्मचारियों के जितने भी मुद्दे हैं, जो भी उनकी समस्याएं हैं। उन्हें सुना जाएगा और साथ ही हम तुरंत दूर भी करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः CM Shivraj का तूफानी दौरा, Ladli Behana Yojana का भरवाया फॉर्म और कर दिए दो बड़े ऐलान

कर्मचारियों का रखेंगे ध्यान

एमसीडी के नेता सदन मुकेश गोयल ने पत्रकारों को बताया कि मैं दिल्ली नगर निगम के हर एक कर्मचारियों को आश्वस्त करता हूं कि उनकी हर समस्या को दूर करेंगे। चाहे वह किसी भी विभाग का कर्मचारी क्यों न हो। उनकी चिंताओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अनुबंधित कर्मियों को अप्रैल माह का पूरा वेतन दिया जा रहा है।पूरे साल का डीबीसी कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने के लिए डीबीसी कर्मियों की यूनियनें एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन और एंटी मलेरिया कर्मचारी यूनियन चती चरफ से मेयर के इस एलान का आभार जताया गया।

इसे भी पढ़ेंःSame Sex Marriage: Supreme Court ने केंद्र से पूछा- ‘समलैंगिक कपल की शादी को

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026