---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में कॉन्ट्रेक्ट किलर का एनकाउंटर, अपराधी के पास Zigana पिस्टल हुई बरामद

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज यानी गुरुवार को स्पेशल सेल और एक कुख्यात क्रिमिनल के बीच मुठभेड़ हुई। इस बीच कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि, इस बदमाश ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 6, 2023 2:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज यानी गुरुवार को स्पेशल सेल और एक कुख्यात क्रिमिनल के बीच मुठभेड़ हुई। इस बीच कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि, इस बदमाश पर दिल्ली में कई हत्याओं के मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश का नाम कामिल बताया जा रहा है और वह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। इसके अलावा पुलिस की पूछताछ भी जारी है।

जामा मस्जिद इलाके में हुए हत्याकांड में शामिल था बदमाश

बता दें कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार, एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में (इंस्पेक्टर शिवकुमार) की टीम ने रोहिणी के सेक्टर 29-30 के बीच मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश और कांट्रैक्ट किलर कामिल को पकड़ा है। वह हाल ही में जामा मस्जिद इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या में भी शामिल रहा है। इस बदमाश पर करीब 12 से ज्यादा हत्या के मुकदमें भी दर्ज हैं।

Also Read: CM Shivraj ने पेशाब कांड पीड़ित दमशत रावत के धोए पैर, दुःख जताते हुए आदिवासी से मांगी माफ़ी 

Zigana पिस्टल हुई बरामद

स्पेशल सेल और बदमाश के बीच हुए एनकाउंटर के बाद पकड़े गए अपराधी कामिल के पास से टर्की मेड Zigana पिस्टल बरामद की गई है। बदमाश ने इस पिस्टल से ही स्पेशल सेल के अफसरों पर गोली चलाई और इस ही पिस्टल से अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई थी। बता दें कि यह पिस्टल जल्दी गर्म नहीं होती है और इसमें एडजस्टेबल साइट का उपयोग किया जा सकता है।

Also Read: Khalistan Protest: भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे खालिस्तानी समर्थक, कनाडा के बाद अब लंडन में प्रदर्शन की तैयारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026

Sambhal News

मार्च 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 12, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 12, 2026