---Advertisement---

आतंकी हमलों का पर्दाफाश करने के लिए DRDO तैयार कर रहा खास चूहे, इस तरह सेना के साथ करेंगे काम

DRDO: भारत देश के साथ-साथ तमाम देश दुश्मन देशों को अपनी ताकत दिखाने के लिए तकनीकों को एडवांस बना रहे हैं। जिस तरह भारत ने आईएनएस विक्रांत, ब्रह्मोस मिसाइल, डिफेंस एक्सपो के साथ-साथ कई ऐसी आधुनिक मिसाइल लॉन्च की जो भारत देश की रक्षा के लिए सफल साबित हुई हैं। इसी बीच रक्षा अनुसंधान एवं ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 9, 2023 2:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

DRDO: भारत देश के साथ-साथ तमाम देश दुश्मन देशों को अपनी ताकत दिखाने के लिए तकनीकों को एडवांस बना रहे हैं। जिस तरह भारत ने आईएनएस विक्रांत, ब्रह्मोस मिसाइल, डिफेंस एक्सपो के साथ-साथ कई ऐसी आधुनिक मिसाइल लॉन्च की जो भारत देश की रक्षा के लिए सफल साबित हुई हैं। इसी बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिक खास ‘चूहे’ बना रहे हैं जो दुश्मनों की खुफिया निगरानी कर सकेंगे। इन चूहों को ‘रैट साइबोर्ग’ का नाम दिया गया है और इनका उपयोग सैन्य बलों के अभियानों के दौरान भी किया जा सकेगा।

भारत में पहली बार विकसित होगी ऐसी तकनीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन साइंस कांग्रेस ने इस बात की जानकारी दी। डीवाईएसएल के निदेशक पी शिव प्रसाद का कहना है कि “विदेशों में कुछ जगहों पर यह तकनीक पहले से ही मौजूद है और भारत में भी ऐसी तकनीक पहली बार विकसित की गई है। ‘रैट साइबोर्ग’ के सिर पर एक कैमरा लगाया जाएगा जो चूहों के मस्तिष्क में लगे इलेक्ट्रोड के संकेत प्राप्त कर सकता है।” डीवाईएसएल के निदेशक के अनुसार माना जाए तो इस नई तकनीक की मदद से हमलों को रोका जा सकता है। जिस तरह 26/11 जैसे आतंकी हमले में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर छानबीन की जा सकती है।

Also Read- PRAVASI BHARATIYA DIVAS 2023: कार्यक्रम को लेकर पुख्ता इंतजाम, जानिए 4 घंटे में किस-किस आयोजन में शामिल होंगे PM MODI

नई तकनीक की मदद से कम होंगे आतंकी हमले

वैज्ञानिकों ने इसके पहले चरण के बाद दूसरे चरण में बताया है कि रैट साइबोर्ग के सिर पर कैमरे लगाने से तस्वीरें भी ली जा सकते हैं और दुश्मन देशों से होने वाले हमलों के दौरान सतर्क रहा जा सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस नई तकनीक की वजह से किसी भी बिल्डिंग में घुसकर अंदर की तस्वीर ली जा सकती है। इसके अलावा चूहे संकरे रास्तों से भी होकर सारी चीज का ब्यौरा प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया है कि रैट साइबोर्ग के खाने पीने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मुश्किल हालातों में वह मदद पहुंचाने में कामयाब रहे। इसके अलावा आतंकी हमले के हालात में इमारतों के अंदर लाइव वीडियो भी मुहैया कराई जाएगी।

Also Read- पहली CNG SUV उतारकर TOYOTA ने उड़ाई MAHINDRA और TATA की नींद, मात्र 25000 में बनाएं अपना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026