---Advertisement---

Happy Birthday Dinesh Karthik: IPL 2024 के बाद क्या है दिनेश कार्तिक का प्लान? जानें

Happy Birthday Dinesh Karthik: तमिल नाडु के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का आज जन्मदिन है। IPL 2024 में बल्लेबाज दिनेश कार्तिक फॉर्म में रहे हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 1, 2024 2:05 अपराह्न | Updated: जून 1, 2024 2:53 अपराह्न

Happy Birthday Dinesh Karthik
Follow Us
---Advertisement---

Happy Birthday Dinesh Karthik: इस साल IPL में RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने इस साल IPL 2024 में 15 मैचों में 187.36 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए। हालांकि, इसके बाद 39 वर्षीय खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया और फिजिकली फिट होने के बावजूद अबसे क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह अहने फिजिकल फिटनेस की वजह से अगले तीन साल तक और खेलने में सक्षम हैं, लेकिन मेंटली फिट होना ज़रुरी है और उन्हें लगता हैं कि अब वह समय आ गया है, जिस उम्र में उन्हें रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। इसके बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि खिलाड़ी 2 जून से होने वाले T20 World Cup 2024 में कमेंट्री करते हुए नज़र आ सकतें हैं। आज इस धुरंधर बल्लेबाज का जन्मदिन है। इसलिए, आइए! जानतें हैं, Dinesh Karthik के भविष्य की प्लानिंग क्या है?

क्या है Dinesh Karthik का आगे का प्लान?

आपको बता दें, IPL 2024 के बाद रिटायरमेंट लेने वाले Dinesh Karthik अब T20 World Cup 2024 में कमेंट्री करने वाले हैं। उसके बाद वह Paris Olympic 2024 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एक टॉक शो ला रहे हैं, जिसके लिए वह अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। शो जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा और इसका नाम ‘Get Set Gold’ होगा। इसके लिए वह अलग-अलग खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे हैं और उनके खेल के चुनौतियों के बारे में जानने की कोशिश करना शुरु कर चुकें हैं।

हाल हीं में उनकी एक वीडियो जैवेलिन थ्रोवर Neeraj Chopra के साथ आई थी, जिसमें वह नीरज से जैवेलिन थ्रो की ट्रेनिंग लेते हुए दिखे थे। इसके बाद Dinesh Karthik ने कहा था, “मुझे आशा है, यह शो लोगों को काफी पसंद आएगा और एक नया अनुभव देगा, क्योंकि इन ओलंपियनों की शक्ति और भावना काफी अनुशासित और प्रामाणिक है।”

आज है दिनेश कार्तिक का जन्मदिन

Happy Birthday Dinesh Karthik: तमिल नाडु के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर में 300 टी20 खेलने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। वह T20 World Cup 2007, Champions Trophy 2013 और 2010 और 2018 में Asia Cup के विजेता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026