---Advertisement---

अली और बजरंगबली में कैसे फंस गए Dhirendra Shastri? देखें माफी और विवाद का वीडियो

Dhirendra Shastri का अली और बजरंगबली विवाद बढ़ गया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 6, 2024 6:04 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री Dhirendra Shastri के चाहने वाले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उनका जहां पर भी धार्मिक आयोजन होता है, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान भी अकसर मीडिया और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

क्या है अली और बजरंगबली का विवाद?

एक बार फिर से बाबा खबरों में आ गए हैं। इसका कारण है अली और बजरंगबली को लेकर दिया गया एक बयान, जिसके कारण बागेश्वर धाम बाबा पर यूपी के लखनऊ में केस दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। विवाद बढ़ता देख बाबा ने सामने आकर माफी भी मांगी और सफाई भी दी है और कहा है कि, उनके बयान को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने हजरत अली पर विवादित बयान नहीं दिया है। वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “मैंने जिन से ग्रस्त एक व्यक्ति से पूछा कि उसका नाम क्या है, और उसने उत्तर दिया अली। इस पर मैंने कहा कि हमारे पास बजरंग बली हैं, वो आपके भी पिता हैं। मौला अली अहिंसा और मुसलमानों के देवता हैं। मेरे दिल में उनके लिए सम्मान है। अगर किसी को मेरे शब्दों या बयानों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।”

शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने की कर्रवाई की मांग

अब सोशल मीडिया पर इस विवाद और माफी का वीडियो यूजर शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बढ़ते हुए मामले को देखते हुए शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने लखनऊ की चौक कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की भी मांग की है।

https://twitter.com/MohdMahfoozNuri/status/1776258662581064180

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026