---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारत के मैच से पहले हेड कोच ने टीम के ट्रेनिंग को लेकर जताई चिंता, जानें क्या कहा?

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच मैच 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 4, 2024 4:37 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 की तैयारियों के बीच Rahul Dravid
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच मैच 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने USA में टीम की तैयारियों के लिए मिल रही सुविधाओं को लेकर चिंता जताई है। आपको बता दें, भारतीय टीम को आयरलैंड और पाकिस्तान से मुकाबले की तैयारी के लिए Cantiague Park मिला है, जो वास्तविक वेन्यू से लगभग 5 मिल की दूरी पर है।

क्या कहा Rahul Dravid ने?

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: इसी मुद्दे को लेकर 3 वर्ल्डकप खेलने वाले भारतीय हेड कोच ने कहा है, “यह काफी अचंभे की बात है कि हम एक पार्क में क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं।” उन्होंने इस दौरान मुस्कुराते हुए कटाक्ष किया और कहा कि हमें वर्ल्डकप की प्रैक्टिस के लिए कायदे से एक क्रिकेट स्टेडियम मिलना चाहिए था या फिर एक पारंपरिक स्टेडियम हींं। लेकिन, हमें प्रैक्टिस के लिए एक पब्लिक पार्क मिला।”

8 मुकाबलों की मेजबानी करने वाला है न्यूयॉर्क स्टेडियम

आपको बता दें, इस T20 World Cup 2024 में USA को 16 मैचों की मेजबानी मिली है, जिसमें 8 मैच न्यूयॉर्क में खेला जाना है। यहाँ हालहीं में बना नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी परेशानी कर रही है। यहाँ सोमवार को हुए मैच में साउथ अफ्रिका ने श्रीलंका को 77 रनों पर रोक दिया। उसके बाद साउथ अफ्रिकी टीम को भी बल्लेबाजी करने में काफी मुश्किल हो रही थी।

न्यूयॉर्क में भी दिखेगा इंडिया का जादू: द्रविड़

भारत के लिए भी यही चिंता है, क्योकि इंडियन टीम के तीन मैच यहीं खेले जाने हैं। हालांकि इसी बीच बात करते हुए भारतीय हेड कोच ने कहा कि हमें यहाँ क्रिकेट के लिए वो गूँज सुनाई नहीं दे रही है जो होना चाहिए, क्योंकि क्रिकेट यहाँ का पॉपुलर गेम नहीं है। लेकिन, जब हमारे मैच होंगे तो बहुत सारे भारतीय फैन्स आएंगे और उसके बाद यह कमी महसूस नहीं होगी और भारत का जादू दिखेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026