---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: कप्तान Rohit Sharma के अर्धशतक और Rishabh Pant के बेबाक बल्लेबाजी के सामने पस्त हुई आयरलैंड, जानें पूरी डिटेल

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारतीय टीम ने आयरलैंड को अपने T20 World Cup 2024 के पहले मैच में 8 विकेट से हरा दिया।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 5, 2024 11:37 अपराह्न | Updated: जून 6, 2024 12:15 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारतीय टीम ने आयरलैंड को अपने T20 World Cup 2024 के पहले मैच में 8 विकेट से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर कप्तान Rohit Sharma ने गेंदबाजी का फैसला लिया और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के बाद बल्लेबाजी में भी टीम ने अपना झंडा गाड़ दिया।

मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने मुश्किल पिच पर 37 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद विकेटकीपर और स्टार लेफ्ट हैंड बैट्समैन ऋषभ पंत ने अपने बेबाक बल्लेबाजी का दावा ठोका और 26 गेंदों में शानदार 36 रन बनाने में सफल रहे।

कप्तान Rohit Sharma हुए रिटायर्ड हर्ट

आपको बता दें, न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी के मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 10 ओवर तक शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन, उसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। बताया जा रहा था कि बॉल से उनके एल्बो पर चोट लगी है, जिसके बाद भारतीय फैन्स काफी चिंता में आ गए। लेकिन, खिलाड़ी ने मैच जीतने के बाद थम्बस-अप करके बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स के जान में जान आई।

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: कप्तान ने बनाए कई रिकॉर्ड

इस मैच के दौरान आयरलैंड के खिलाफ कई रिकार्ड्स बने। जहां एक तरफ मैच में रोहित शर्मा ने अपने 4000 रन पूरे किए। इसके अलावा मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा T20I में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने T20I में 42 बार अपनी टीम को जिताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026