---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 SL vs SA: न्यूयॉर्क की पिच पर आज बड़ा मुक़ाबला, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 SL vs SA: आज T20 World Cup 2024 का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रिका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 3, 2024 3:48 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 SL vs SA
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 SL vs SA: आज T20 World Cup 2024 का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रिका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच 3 जून को रात 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरु होगा। श्रीलंका की ओर से कप्तानी वानिंदु हसरंगा करेंगे तो वहीं साउथ अफ्रिका की ओर से एडेन मार्करम को कप्तानी करते हुए दिखेंगे। इसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकतें हैं।

SL vs SA: T20I में दोनों टीमों के बीच मैच के आंकड़े

ICC T20 World Cup 2024 SL vs SA: दोनों टीमों के बीच अबतक 17 T20I हुए हैंस जिसमें साउथ अफ्रिका का पलड़ा भारी रहा है। वहीं, T20 World Cup में दोनों टीमें मात्र 4 बार भिड़ीं हैं औऱ इसमें भी साउथ अफ्रिका ने बाजी मारी है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्वाइंट्स टेबल में बढत बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

आँकड़ेमैचश्रीलंका जीतीसाउथ अफ्रिका जीती
कुल17512
टी20 वर्ल्डकप413

ICC T20 World Cup 2024 SL vs SA: पिच रिपोर्ट

SL vs SA: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक भी ऑफिशियस इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है। श्रीलंका और साउथ अफ्रिका का बीच मैच इस पिच का पहला मैच होगा। लेकिन, पिछले दिनों भारत और बांग्लादेश के बीच वार्म-अप मैच में पिच को बैटिंग फ्रेंडली देखा गया था। इसके अलावा पिच में उछाल होने से बॉलिंग के लिए शुरुआत के ओवर मुश्किल होंगे, लेकिन बाद में स्पिनर्स निर्णायक साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026