---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG: क्या अमेरिका कर पाएगा अफगानिस्तान की तरह तख्ता पलट? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रिम 11 और संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG: वेस्टइंडिज के बारबाडोस में आज सुपर-8 का एक और जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 23, 2024 2:33 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG: वेस्टइंडिज के बारबाडोस में आज सुपर-8 का एक और जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। USA और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि USA आज का मैच जीतकर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाने से रोकने का चांस लेगी या खुद तीनों मैच हारकर क्लीन स्वीप के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। आज का मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा, यह मैच दोनों हीं टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

क्या अमेरिका कर पाएगा अफगानिस्तान की तरह तख्ता पलट?

सुपर-8 के ऑस्ट्रेलिया औऱ अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में अफगानिस्तान ने कंगारु टीम को हराकर इतिहास रच दिया है। इसके बाद अब यह अटकलें लगने लगी हैं कि क्या आज के मैच में पाकिस्तान को हराने वाली मोनांक पटेल की USA टीम इंग्लिश टीम को हराकर एक और तख्ता पलट कर पाएगी? आपको बता दें, इससे पहले सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी है, वहीं USA को साउथ अफ्रीका के साथ-साथ वेस्टइंडीज से भी हाऱ का सामना करना पड़ा है।

पिच रिपोर्ट

वेस्टइंडिज के बारबाडोस की पिच बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए भी काफी अच्छा साबित हुआ है। मैदान पर पिछले 20 मैचों में पहली पारी का औसत 158 रन रहा है। इसलिए आज के मैच में भी एक अच्छा टोटल बनने की उम्मीद है। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी।

कब और कहाँ देखें मैच?

USA और इंग्लैंड के बीच यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर रात 8 बजे से देख सकतें हैं, वहींं मैच के लिए टॉस 7.30 बजे होगा। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

आज USA और इंग्लैंड मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 USA vs ENG Dream 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

USA: स्टीवन टेलर, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), नितीश कुमार, आरोन जोन्स (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक/निसर्ग पटेल, नोस्टुश केनजिगे, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान) (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026