---Advertisement---

IPL 2024, CSK vs PBKS: ये 5 खिलाड़ी आज मचा सकते हैं चेन्नई में गदर

IPL 2024, CSK vs PBKS: पंजाब और चेन्नई का मुकाबला आज चेपॉक में खेला जाएगा। आज देखना दिलचस्प होगा की कौन-सी टीम बाजी मारती है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 1, 2024 4:18 अपराह्न | Updated: मई 1, 2024 5:28 अपराह्न

फ़ाइल फोटो प्रतीकात्मक
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024, CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। आज देखना दिलचस्प होगा की कौन-सी टीम बाजी मारती है, क्योंकि दोनों हीं टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है।

आपको बता दें, चेन्नई के कप्तान Ruturaj Gaikwad के पास आज ऑरेंज कैप तो मुस्तफिजूर रहमान और मथीशा पथिराना के पास पर्पल कैप जीतने का मौका है। इसके अलाव पंजाब के हर्षल पटेल भी पर्पल कैप की रेस में शामिल है। लेकिन, कौन होंगे वो खिलाड़ी जो आज के मैच में बाजी मार सकते हैं?

5. प्रभसिमरन सिंह

Prabhsimran Singh
Prabhsimran Singh

Prabhsimran Singh विकेट कीपर बलेबाज हैं, जिनके डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से पंजाब ने उन्हें 2022 के ऑक्शन में खरीदा था। आपको बता दें, प्रभ ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 358 रन बनाए थे, वहीं इस सीजन के 9 मैचों में 208 रन बनाएं हैं। हालांकि उन्होंने KKR के खिलाफ मैच में 20 गेंदों में 54 रन बनाकर बता दिया था कि वह किसी से कम नहीं हैं।

4. मुस्तफिजूर रहमान

Mustafizur Rahman
Mustafizur Rahman

बांग्लादेशी क्रिकेटर Mustafizur Rahman बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और डेथ ओवरों में बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटतें हैं। इस साल आईपीएल में भी CSK की तरफ से वह अच्छा खेल रहें हैं। IPL के इस सीजन में गेंदबाजों की शान पर्पल कैप अब उनसे दूर नहीं है, अगर आज के मैच में वह 1 विकेट भी ले लेते हैं तो वह जसप्रीत बुमराह को पछाड़ कर पर्पल कैप जीत लेंगे। इसलिए आज वह टीम के लिए एक अहम कड़ी साबित हो सकतें हैं।

3. शशांक सिंह

Shashank Singh
Shashank Singh

ऑक्शन के समय एक प्लेयर जो गलती से पंजाब टीम से जुड़ गया, लेकिन अब इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है कि आज के मैच को जीताने में ‘की प्लेयर’ तक साबित हो सकता है। Shashank Singh ने पिछले कुछ मैचों में दिखा दिया है कि उनमें हारा हुआ मैच जीताने की अविश्वसनीय प्रतिभा है और आज के मैच में भी उनसे ऐसी हीं उम्मीद है।

2. ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

महेंद्र सिंह धोनी के बाद सीएसके के रेगुलर कप्तान Ruturaj Gaikwad एक शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए 5 सीजन में अबतक 2000+ रन बनाएं है और जिसमें 2 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाए थे, वहीं IPL 2024 में 9 मैचों में ही 447 रन बना चुकें हैं।

उन्होंने पिछले हीं मैच में हैदराबाद के खिलाफ 98 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, और उससे पहले लखनऊ के खिलाफ जबरदस्त शतक भी जड़ा था। उनके परफॉर्मेंस और फॉर्म को देखा जाए तो वह आज के मैच में भी एक शानदार और हीटींग पारी खेल सकतें हैं।

1. हर्षल पटेल

Harshal Patel
Harshal Patel

Harshal Patel पंजाब किंग्स के ऐसे गेंदबाज हैं, जो लगभग हर मैच में टीम को विकेट निकालकर देते हीं हैं। हर्षल, पिछले सीजन की तरह हीं इस बार भी गेंद से कहर बरपा रहें हैं। उन्होंने इस सीजन में खेले गए 9 मैचों में 10.19 के इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। हर्षल पर्पल कैप की रेस में जसप्रीत बुमराह और मुस्तफिजूर के साथ सबसे आगे हैं। अगर आज के मैच में वह एक भी विकेट लेते हैं तो वह पर्पल कैप होल्डर बन जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026