---Advertisement---

IPL 2024 KKR vs SRH Final: पॉवरप्ले में ही गिर गए हैदराबाद के 3 अहम विकेट, क्या टीम करेगी गेम प्लान में बदलाव?

IPL 2024 KKR vs SRH Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के आखिरी मुकाबले में हैदराबाद ने काफी खराब शुरुआत की है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 26, 2024 9:35 अपराह्न

IPL 2024 KKR vs SRH Final
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 KKR vs SRH Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के आखिरी मुकाबले में हैदराबाद ने काफी खराब शुरुआत की है। मैच में एक तरफ अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सबसे खतरनाक जोड़ी दूसरे ओवर के अंत तक हीं चली गई थी, उसके बाद राहुल त्रिपाठी का आफट होना हैदराबाद काफी संकट में आ गई। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार स्ट्राइक पर हेड ने अभिषेक को मिचेल स्टार्क के खिलाफ उतरने को कहा, जो काफी गलत निर्णय साबित हुआ।

अभिषेक पहले ही ओवर में आउट हो गए, उसके बाद वैभव अरोड़ा ने हेड को गोल्डन डक कर दिया, जिससे हैदराबाद काफी बैकफुट पर आ गई। इसके बाद अब ऐसा कहा जा रहा है कि प्लेऑफ शुरू होते ही हेड भूल गए हैं कि कैसे बल्लेबाजी करनी है, क्योंकि यह उनका लगातार तीसरा शून्य था।

चेपॉक में गेंदबाजी का कहर

मिचेल स्टार्क का पहला ओवर शानदार रहा। गेंद स्विंग कर रही थी, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारतीय युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पूरी तरह से चकमा देकर आउट कर दिया। अभिषेक ने अपनी आक्रामकता पहली तीन गेदें डॉट करने के बाद दिखाने हीं वाले थे कि स्टार्क ने हमला कर दिया।

इसके बाद वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड को एक आउट साइड ऑफ की गेंद फेंकी, जिसे हेड ने अपने टोज पर खड़े होकर मारने की कोशिश की, लेकिन वहाँ एक कट लगा और सीधे पीछे विकेटकीपर गुरबाज के हाथों में गया।

Rahul स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में हुए आउट

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद Rahul Tripathi ने एडेन मार्करम के साथ विकेट संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, स्टार्क की गेंद पर स्वीप मारने के चक्कर में रमनदीप सिंह को कैच आउट दे बैठे। इसके बाद हैदराबाद मैच में बिल्कुल पिछड़ गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026