---Advertisement---

IPL 2024 RR vs RCB: आज एलीमिनेटर में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024 RR vs RCB: प्लेऑफ का दूसरा और एलीमिनेटर मुकाबला आज बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 22, 2024 12:39 अपराह्न

RR vs RCB
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 RR vs RCB: IPL 2024 के पहले फाइनलिस्ट का फैसला हो चुका है।मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इसी कड़ी में प्लेऑफ का दूसरा और एलीमिनेटर मुकाबला आज बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आज जीतने वाली टीम के पास शुक्रवार को होने वाले क्वालीफायर-2 में जाने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, हारने वाली टीम इस रेस से बाहर हो जाएगी।

RR vs RCB: दोनों टीमों की स्थिति

आपको बता दें, RCB ने प्लेऑफ में 9वीं बार जगह बनाई है, जिसमें टीम ने 36% मैच हीं जीत सकी है। टीम का टॉप-4 में रहते हुए रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने 14 में से मात्र 5 मैच हीं जीत सके हैं। फाफ की टीम की तरफ से फिलहाल Virat Kohli, Rajat Patidar और Yash Dayal शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा टीम की ओर से शानदार ग्रुप एफर्ट भी देखने को मिल रहा है। फाफ की अगुवाई में टीम ने लगातार 6 मैच अपने नाम करके प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

वहीं, RR ने छठी बार प्लऑफ में जगह बनाई है, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 44% रहा है। आपको बता दें, राजस्थान ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की थी और टीम 9 में से 8 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी। लेकिन, उसके बाद टीम ने लगातार 4 मैच गंवाए और एक मैच बारिश की भेंट चढ गया। इसी कारण संजू की टीम को प्लेऑफ में तीसरे स्थान पर अपना लीग स्टेज खत्म करने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि, इस दौरान टीम का एफर्ट कुछ सुस्त दिखा है।

आज की पिच रिपोर्ट

रॉयल और रॉयल्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इसी पिच पर मंगलवार को क्वालीफायर-1 के मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया था। इस लिहाज से पिच पर आज भी एक अच्छे खेल की संभावना होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी, क्योंकि कल हुए मुकाबले में बॉलर्स को काफी फायदा मिला। यहां बुधवार को बारिश होने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है।

RCB vs RR: हेड टू हेड

राजस्थान और बैंगलुरु के बीच अबतक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें RCB का पलड़ा भारी रहा है। इसमें 31 मुकाबले RCB ने तो 13 मैच हीं RR अपने नाम कर सकी है, वहीं 3 मुकाबले बेनतीजा रहे। हालांकि इस सीजन में दोनों के बीच एक हीं मुकाबला खेला गया है, जिसमें राजस्थान को बेंगलुरु पर 6 विकेट से जीत मिली थी।

कुल मैच31
RCB जीती15
RR जीती13
बेनतीजा3

RR की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), महिपाल लोमरोर, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

RR vs RCB Dream 11
RR vs RCB Dream 11

ड्रीम11 के लिए टीम 2

RR vs RCB Dream 11
RR vs RCB Dream 11

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026