---Advertisement---

ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा स्वदेशी उपग्रह NVS-03, पीएम मोदी बोले ‘आत्मनिर्भर बनने की हमारी पहल आगे…’

ISRO: भारत को आत्मनिर्भर बनाने की पहल लगातार आगे बढ़ रही है। ऐसे में एक बार फिर नई सैटेलाइट को लॉन्च किया गया जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए पोस्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2026 11:01 पूर्वाह्न

ISRO
Follow Us
---Advertisement---

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से नया सैटेलाइट NVS-03 अंतरिक्ष में भेजा है। इसे GSLV-F18 नाम के रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। यह भारत के खुद के नेविगेशन सिस्टम को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए है। बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष में सही जगह पहुंचने के बाद सटीक रास्ता दिखाने में मदद करेगा। जाहिर तौर पर यह सैटेलाइट दिखाता है कि भारत अंतरिक्ष विज्ञान में लगातार तरक्की कर रहा है। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। इसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की पहल है।

क्यों खास है यह नया सैटेलाइट

इसरो का यह सैटेलाइट काफी अलग है जिसमें एटॉमिक क्लॉक और नया L1 सिग्नल लगाया गया है। यह भारत के अंदर ही नहीं बल्कि देश की सीमाओं से 1500 किलोमीटर बाहर तक साफ और चौड़ा नेटवर्क देगा। इसे लेकर लोगों का कहना है कि पहले हम रास्ता देखने के लिए दूसरे देशों के GPS पर निर्भर थे लेकिन अब हमारे पास हमारा खुद का NavIC सिस्टम है।

ISRO के सैटेलाइट लॉन्च को लेकर गदगद हुए पीएम मोदी

इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने x प्लेटफार्म पर एक पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, “NVS-03 को ले जाने वाले GSLV-F18 के सफल प्रक्षेपण पर ISRO के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। यह मिशन हमारे स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम, ‘नाविक’ (NavIC) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर क्षमताओं से लैस, NVS-03 महत्वपूर्ण तकनीकों में आत्मनिर्भर बनने के हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाएगा और ऐसी नेविगेशन सेवाओं में मदद करेगा जिनसे हमारे लोगों को लाभ मिलेगा।” इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि “हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का समर्पण और उनकी प्रतिभा लगातार हमारे देश को गौरवान्वित कर रही है।”

जाहिर तौर पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विकास की दिशा देने के लिए यह सफलतम परीक्षण किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

अक्टूबर 31, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026